बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनकी इसी बेबाकी ने सोशल मीडिया पर 'तूफान' खड़ा कर दिया है. मामला है उनकी पूर्व को-स्टार और कथित एक्स-गर्लफ्रेंड रीना रॉय को जन्मदिन विश करने का. 7 जनवरी को रीना रॉय के जन्मदिन पर शत्रुघ्न ने कुछ ऐसा किया कि नेटिजन्स को मजे लेने का मौका मिल गया. आइए जानते हैं आखिर इस ट्वीट में ऐसा क्या था जिसने पुरानी यादों की राख में फिर से चिंगारी लगा दी
शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर की चार फोटोज
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर (X) पर रीना रॉय की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने रीना को 'बेस्ट एक्ट्रेस', 'चार्मिंग स्टार' और 'महान इंसान' बताया. लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि उन्होंने शुभकामनाओं के साथ अपनी और रीना की 4 पुरानी फिल्मी फोटो भी शेयर कर दी. इसके साथ शत्रुघ्न ने लिखा, "एक बहुत प्यारी दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं... आप पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहे."
TRENDING NOW
फैंस ने जमकर किया ट्रोल
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, यूजर्स ने मजे लेना शुरू कर दिया. शत्रुघ्न और रीना के पुराने किस्सों से वाकिफ फैंस ने एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, "सर, क्या आपके दोस्त अमिताभ बच्चन कभी रेखा जी को ऐसे विश करने की हिम्मत जुटा पाएंगे?" एक दूसरे यूजर ने इसे 'इंस्पिरेशन' बताते हुए लिखा, "यह ट्वीट मुझे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ बोल्ड करने की प्रेरणा देता है. शुक्रिया शत्रु जी!" किसी ने मजे लेते हुए पूछा, "सर, इस उम्र में पुरानी दबी चिंगारी को आग क्यों बनाना चाहते हो?" वहीं एक ने लिखा, "आज भी एक्स का बर्थडे याद है, मानना पड़ेगा!"
Loving birthday wishes for a very dear friend, one of the best actresses ever, ever charming star, a great human being, wonderful personality in totality #ReenaRoy. May you stay abundantly blessed always. #BirthdayWishes pic.twitter.com/EjhjhxwWIe
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) January 7, 2026
'लव ट्रायंगल' में फंसे थे एक्टर
यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि एक दौर में शत्रुघ्न और रीना रॉय का अफेयर हेडलाइन्स में रहता था. अपनी बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में शत्रुघ्न ने खुद इस बात को स्वीकारा है कि वह एक समय में दो महिलाओं (पूनम सिन्हा और रीना रॉय) के साथ लगाव महसूस कर रहे थे. उन्होंने लिखा था कि जब उन्होंने पूनम से शादी की, तब भी रीना के साथ उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ था. उन्होंने किताब में यह भी दर्ज किया कि ऐसे 'लव ट्रायंगल' में सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी मेंटल ट्रॉमा से गुजरते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates