शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ में फोटो क्लिक करवा रहे फैन के हाथ पर मारा, लोगों ने किया ट्रोल

Shatrughan Sinha Video: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, उन्होंने एक फैन के हाथ पर मारा और लोगों को ये व्यहार समझ नहीं आया है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: July 13, 2026 10:06 PM IST

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और डायरेक्टर शरण शर्मा ने हाल ही में शादी की थी. इस कपल ने बीते रविवार को रिसेप्शन दिया था. इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे. वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी फैमिली के साथ आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ पोज दिए. इस सेलिब्रिटी फैमिली की फोटोज वायरल हो रही हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है. आइए जानते हैं कि वेटरन एक्टर ने ऐसा क्या किया है.

शत्रुघ्न सिन्हा के व्यवहार से नाराज हुए लोग

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा बाहर निकल रहे थे. इस दौरान एक्टर के एक फैन उनके साथ फोटो लेने के लिए उनकी गाड़ी के पास आया. शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फोटो ले रहे फैन ने अपनी उंगली से V साइन बनाया, जो एक्टर को पसंद नहीं आया. इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा उसे फटकार लगाई और उसके हाथ पर हाथ मारकर नीचे किया. एक्टर के ऐसा करने पर फैन सहम गया और वहां से चला गया. इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने हंसते हुए कहा, 'मेरे सामने पोज मार रहा था.' एक्टर का फैन के साथ इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी काफी आलोचना हो रही है.

शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर आए ये कमेंट

शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा है, 'ये बुढ़ऊ कौन है?' एक यूजर ने लिखा है, 'सठिया गया है.' एक यूजर ने लिखा है, 'ऐसे नहीं करना चाहिए था.' एक यूजर ने लिखा है, 'गलत बात है.' एक यूजर ने लिखा है, 'कितना घमंडी लोग हैं.' एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्मों में सब अच्छे लगते हैं.' इस तरह से शत्रुघ्न सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस घटना के बाद वेटरन एक्टर का कोई रिएक्शन नहीं आया है. बताते चलें कि फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की तरफ से किए गए अभद्र व्यवहार करने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले कई सेलिब्रिटीज ने आम लोगों के साथ गलत व्यवहार किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.