बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन को एक सप्ताह हो गया है. उनके जाने से सिनेमा की दुनिया को बड़ी क्षति हुई है. धर्मेंद्र के दुनिया के अलविदा कहने से उनकी फैमिली के मेंबर्स और फैंस को गहरा सदमा लगा है. बॉलीवुड के सितारों ने भी ही-मैन के निधन पर शोक जता रहे हैं. दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने धर्मेंद्र के निधन से कुछ दिन पहले हेमा मालिनी (Hema Malini) से मुलाकात की थी. अब शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और धर्मेंद्र को बड़ा भाई बताया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा है.
शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया पोस्ट
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'हमारी दोस्त हेमा मालिनी से मुलाकात हुई. हमारे सबसे प्यारे फैमिली फ्रेंड, हमारे बड़े भाई धर्मेंद्र के निधन के बाद इस दुखद समय में उनके परिवार से मुलाकात की. उनकी दोनों खूबसूरत बेटियों ईशा दओल और अहाना देओल से मिले और उन्हें सांत्वना दी. धरम जी बहुत ही दयालु और सौम्य आत्मा थे. वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी. दुख की इस घड़ी में उनकी शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. ईश्वर उनको ये दुख सहने की ताकत दे. ओम शांति.'
Met our dearest family friend @dreamgirlhema. It was heart breaking to meet her in these traumatic times of her tremendous loss of our dearest family friend our elder brother @aapkadharam. Met her two beautiful daughters @Esha_Deol #AhanaDeol with comforting words for their… pic.twitter.com/TrpMhxYNoN
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 1, 2025
धर्मेंद्र का 24 नवंबर को हुआ निधन
बताते चलें कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार होने के बाद वह घर आ गए थे लेकिन फिर अचानक से उनकी हेल्थ गड़बड़ हुई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. गौरतलब है कि 8 दिसंबर को धर्मेंद्र 90 साल के हो जाते. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates