एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. वह अक्सर शॉर्ट ड्रेस पहनकर लोगों का ध्यान खींचती हैं और एक बार फिर उन्होंने यही किया है. दरअसल, शर्लिन चोपड़ा होली के मौके पर सड़क पर निकली थीं और उन्होंने काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई थी. इस दौरान उनके साथ कुछ लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्होंने मदद की गुहार लगाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शर्लिन चोपड़ा के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं.
शर्लिन चोपड़ा के वीडियो पर आए ये कमेंट
शर्लिन चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शर्लिन चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ जमा है और वो उनकी बिना मर्जी के फोटो क्लिक करने के लिए जबरदस्ती कर रहे हैं. इस पर वो परेशान हो गईं और मदद करने की गुहार लगाती हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि शर्लिन चोपड़ा कह रही हैं, 'एक सेकंड, डोन्ट टच मी. मैं कह रही हूं कि मुझे मत छुओ. सर देखिए क्या हो रहा है यहां पर. सर आइए देखिए. इतने पास आ रहे हैं.' शर्लिन चोपड़ा के वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. अधिकतर लोग उन्हें रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'मानता हूं कि एक्टिंग नहीं आती है लेकिन शर्म तो आती होगी.' एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत ही घटिया औरत है.' एक यूजर ने लिखा है, 'क्यों मैडम इतना मुश्किल से कपड़ा पहना है.' एक यूजर ने लिखा है, 'ये क्या पहन लिया पागल औरत.'
View this post on Instagram
शर्लिन चोपड़ा की बोल्डनेस के लिए है पॉपुलर
शर्लिन चोपड़ा के लिए ये पहला मौका नहीं जब उन्होंने इस तरह की ड्रेस पहनी है. वह अक्सर इस तरह की ड्रेस पहनकर निकलती हैं और पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती है. इसके बाद शर्लिन चोपड़ा के बोल्ड वीडियोज और फोटोज वायरल होते रहते हैं. इनको लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates