बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने परिवार संग क्रोएशिया की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने वहीं अपना 50वां बर्थडे भी शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया, लेकिन इस जश्न के बीच अब एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
खबरों के मुताबिक, ये घटना 9 जून 2025 को क्रोएशिया के हवार द्वीप की है. बताया जा रहा है, कि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा, बेटा वियान, बेटी समीषा, मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी के साथ एक रेस्टोरेंट में मौजूद थीं. तभी वहां मौजूद एक विदेशी महिला ने शिल्पा की टीम से धीरे बोलने को कहा, क्योंकि उन्हें शोर से परेशानी हो रही थी.
? SHILPA SHETTY HEATED ARGUMENT ?
According to the person who posted this video, a girl was eating her food and Shilpa & Co. were talking loudly. The girl asked them to lower their voice and raj Kundra replied by saying, " You don't know who we are" and started arguing. pic.twitter.com/JwHgDgIEPC
— Jeet (@JeetN25) June 11, 2025
वीडियो में शिल्पा शेट्टी की झलक तो नहीं दिख रही, लेकिन एक महिला की आवाज साफ सुनाई दे रही है, जो कहती है, ''हमसे बात मत करो. हम तुम्हें सुनना नहीं चाहते.'' कई लोग मान रहे हैं, कि यह आवाज शिल्पा की है, जबकि कुछ को लग रहा है, कि यह शमिता शेट्टी की आवाज हो सकती है.
View this post on Instagram
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शनन्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, ''विदेश में जाकर भी शिष्टाचार भूल जाना शर्मनाक है. वहां सबको शांत माहौल का हक है.'' वहीं दूसरे ने कहा, ''पैसे से क्लास नहीं खरीदी जा सकती.''
View this post on Instagram
इस बीच शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं. हालांकि उन्होंने अब तक इस वायरल वीडियो या विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.