'मैडम ये मत...' लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंची Shilpa Shetty, महिला पुलिसकर्मी संग बर्ताव देख मचा बवाल

Shilpa Shetty के दे वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचीं, लेकिन उनका VVIP दर्शन देख लोगों का पारा चढ़ गया. वहीं दूसरे वीडियो में महिला पुलिसकर्मी के साथ उनका बर्ताव यूजर्स को पसंद नहीं आया.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: September 3, 2025 8:23 PM IST

Shilpa Shetty Lalbaugcha Raja Viral Video: इन दिनों मुंबई में गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) की खूब धूम मची हुई है. आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे तक गणेश उत्सव में शामिल हो रहे हैं. अपने-अपने घरों से लेकर शहर में बने पंडालों तक में बप्पा की ही धूम देखने को मिल रही हैं. वहीं गणेश उत्सव के खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन के लिए पहुंची. यहां उन्होंने भारी सिक्योरिटी के बीच बप्पा का आशीर्वाद लिया, लेकिन इस दौरान उनका VVIP दर्शन और महिला पुलिसकर्मी के साथ उनका बर्ताव नेटिजन्स को रास नहीं आया और एक्ट्रेस की जामकर क्लास लगा दी.

शिल्पा शेट्टी के VVIP दर्शन पर यूजर्स ने उठाए सवाल

दरअसल, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस किसी में बप्पा की पूजा-अर्जना कर रही हैं, तो किसी में VVIP रास्ते से बाहर आ रही हैं. वहीं वीडियो में उनके साथ भारी-भरकम सिक्योरिटी भी नजर आ रही है. जिसे देखकर यूजर्स भड़क गए और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मशहूर हस्तियां पब्लिक लेन में क्यों नहीं हैं, उन्हें VVIP लेन क्यों मिलती है... यह पूरी तरह से अनुचित है.' दूसरे ने लिखा, 'लालबाग का गणपति केवल अमीर लोगों के लिए है.' तो कईयों ने एक्ट्रेस को फैशन को लेकर ट्रोल किया.

महिला पुलिसकर्मी संग सेल्फी लेने से किया इनकार

वहीं इसके अलावा शिल्पा शेट्टी का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला पुलिसकर्मी के साथ ऐसा बर्ताव करती नजर आई, जिसने यूजर्स का पारा हाई कर दिया. वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी दर्शन के लिए अंदर जाती नजर आ रही हैं, तभी एक महिला पुलिसकर्मी पीछे से आकर उन्हें सेल्फी लेने के लिए कहती है. इस पर एक्ट्रेस पीछे मुड़कर उंगली से इशारा करती हैं और तस्वीरें खिंचवाने से मना कर देती हैं. वहीं, बाद में शिल्पा के बॉडीगार्ड को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'मैडम ये मत करो...' एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी के घर क्यों नहीं आए बप्पा?

आपको बता दें कि, इस बार शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा की स्थापना नहीं हुई. दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि, उनके परिवार में दुखद घटना के कारण इस बार बप्पा को घर नहीं ला पा रही हैं. उन्होंने फैंस से समझ और प्रार्थना की अपील भी की थी.