इस दिवाली बॉलीवुड की दो बड़ी फ़िल्में फिर एक बार बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाले हैं। बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'शिवाय' और मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बीच दिवाली पर ज़बरदस्त घमासान होनेवाला है। 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' की टीम अपने फैन्स को लुभाने की हर कोशिश करते नज़र आ रहे हैं। पर अजय देवगन को इस बात की कोई फ़िक्र नहीं की शिवाय की टक्कर ऐ दिल है मुश्किल से है।
अजय फिलहाल शिवाय के दूसरे ट्रेलर की वजह से फिर एक बार अपने फैन्स के बीच छा गए हैं। इसी बीच अजय से जब पूछा गया कि, क्या वो शिवाय के क्लैश को लेकर चिंतित तो नहीं हैं ? इस पर अजय ने जवाब दिया की वो इतने समर्थ हैं कि, किसी को भी मैं अपने हाथ की छोटी उंगली से निपटा सकते हैं। हालाँकि अजय ने इस वक्त करन जौहर या ऐ दिल का नाम नहीं लिया लेकिन फिलहाल अजय की शिवाय ऐ दिल.. से ही टकराने वाली है। [इसे भी पढ़ें:‘शिवाय’ एक्ट्रेस सायशा ने कहा अजय की सोच और फुर्ती 25 के साल के नौजवान की तरह है]
बता दें कि शिवाय में अजय देवगन ने अदाकारी के साथ निर्देशन की बागडोर भी संभाली है। अजय देवगन की इस फिल्म से बॉलीवुड में दो नई अदाकारायें एंट्री करने जा रही है। पहली हैं सैयशा सहगल जो कि बॉलीवुड लेजेंड दिलीप कुमार की रिश्तेदार हैं और दूसरी है एरिका कार जो कि एक पोलिश अदाकारा है। अजय देवगन की यह फिल्म इस दीवाली पर अक्तूबर को रिलीज होगी।[इसे भी पढ़ें:करण जौहर ने कहा यह दिवाली 'शिवाय' की नहीं बल्कि 'ऐ दिल है मुश्किल' की]
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करिए और फिल्म 'शिवाय' का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर देखिए-