'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' की टक्कर को लेकर बढ़ रहा है करण जौहर का प्रेशर

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बीच बॉक्स ऑफिस पर 28 अक्तूबर बार को घमासान होनेवाला है।

WrittenBy
By: अल्ताफ़ शेख | Published: September 29, 2016 9:43 PM IST

अक्षय कुमार की 'रुस्तम' और ऋतिक रोशन की 'मोहेंजो दारो' में हुई क्लैश का नतीजा हुआ की ऋतिक और आशुतोष गोवारिकर के होने के बावजूद मोहेंजो दारो पिट गई। जब दो बड़ी फ़िल्में टकराती हैं तो दोनों को फ़ायदा कम ही हुआ है। अक्सर किसी एक फिल्म को फ़ायदा और किसी एक फिल्म का जमकर नुक्सान होता है।

रुस्तम और मोहेंजो दारो के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर फिरसे दो बड़ी फिल्मों में टक्कर होनेवाली है। एक्शन स्टार 'सिंघम' अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बीच बॉक्स ऑफिस पर 28 अक्तूबर बार को घमासान होनेवाला है।[इसे भी पढ़ें: शिवाय में अजय देवगन करेंगे 5 शक्तिशाली विलन का सर्वनाश]

हालाँकि, करण अब तक इस बात की फ़िक्र नहीं थी की उनकी फिल्म शिवाय से टक्कर ले रही है। करण ने अपने पोस्टर के ज़रिए यह ज़ाहिर भी कर दिया था की यह दिवाली ऐ दिल की। लेकिन अब लगता है की करण को शिवाय का डर सता रहा है।

जी हाँ, हाल ही में हुए मामी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद संवाददाताओं ने करण से पूछा कि शिवाय और ऐ दिल की टक्कर को लेकर उनपर कितना प्रेशर है? तो, करण ने कहा, " यह ऐसा लग रहा है जैसे आप मुझे मेरे अर्ली मोर्निंग प्रेशर के बारे में पूछ रहें हैं| मैं कितने प्रेशर में हूँ, आपको कैसे पता?"[इसे भी पढ़ें:OOPS!!! अजय देवगन के अलावा बॉलीवुड के इन 5 सितारों ने भी तोड़ दिया ऑनस्क्रीन नो किसिंग रुल]

अगर करण पर वाकई प्रेशर नहीं होता तो वो इस बात का जवाब हाँ या ना में दे देते। क्योंकि करण खुलकर बात करने में विश्वास रखते हैं। करण ने आज तक इस तरह से घुमा फिर कर किसी बात का जवाब नहीं दिया है। इसे यही साबित होता है की अजय की शिवाय ने करण के होश उड़ा दिए हैं। खैर, असलियत में किसके होश उड़ते हैं यह तो 28 अक्तूबर को पता चल ही जाएगा।