बेनाफ्शा सूनावाला ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा, कहा 'वरुण सूद से नहीं है मेरा कोई रिश्ता'

आखिर बेनाफ्शा ने ऐसा फैसला क्यों लिया....? क्या उनकी जिंदगी में कोई और आ गया है?

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: January 29, 2018 1:15 PM IST

साल के सबसे विवादित शो में से एक बिग बॉस के ग्यारवें सीजन को खत्म हुए अब दो हफ्ते पूरे हो चुके है लेकिन इस सीजन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतियोगी लगातार सुर्खियों में बने हुए है। कोई अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर पार्टी कर रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ समय बिताने में मशगूल है। बता दें कि शो की विवादित प्रतियोगियों में से एक बेनाफ्शा सूनावाला को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर बिग बॉस के फैंस की नीदें उड़ सकती है।

सभी जानते है कि इस शो के दौरान बेनाफ्शा और प्रियांक शर्मा का रिश्ता परवान चढ़ने लगा था लेकिन दोनों ही इस रिश्ते को कबूल नहीं कर पा रहे थे क्योंकि दोनों पहले से ही अलग-अलग शख्स के साथ रिश्ते में थे और जब बेनाफ्शा इस घर से बाहर आई तो उन्होंने तो कई तरह के बयान दिए। पहले उन्होंने प्रियांक को अपना भाई कहकर सभी को चौंका दिया और उसके बाद उन्होंने प्रियांक को अपना खास दोस्त कहा। यहाँ तक की शो से बाहर आने के बाद वह अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ सोशल मीडिया पर लाइव भी गई और लोगों को जानकारी दी कि वह दोनों अब भी साथ है। जहाँ हर किसी को लगता है कि बेनाफ्सा और वरुण साथ है वहीं अब बेनाफ्शा ने जानकारी दी है कि अब वह उनके साथ नहीं हैं। [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: बेनाफ्शा सूनावाला ने घर से निकलते ही किया वरुण सूद से ब्रेक-अप ?]

दरअसल हाल ही में बेनाफ्शा इन्स्टाग्राम पर लाइव गई और लोगों से कहा कि अब वरुण उनके साथ नहीं है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि बिग बॉस में आने से पहले भी उनका किसी के साथ कोई संबंध नहीं था। हम जानते है कि बेनाफ्शा के फैंस इस खबर को सुनकर काफी हैरान होंगे। बाकी बेनाफ्शा ने ऐसा फैसला अचानक से क्यों लिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वैसे इस खबर पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।