काफी लम्बे समय से ऋतिक रोशन को लेकर एक खबर आ रही है कि वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म कबड्डी में एक अलग अवतार में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म को लेकर अभी अभी जो खबर हमारे हाथ लगी है वह ऋतिक के फैंस का दिल तोड़ सकती है। जी हाँ सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में अब ऋतिक नहीं नजर आएंगे। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक ने करने से मना कर दिया है।
एक सूत्र ने मिड डे को बताया है कि राकेश ने इस फिल्म में ऋतिक को लेने का मन बनाया था और वह इसे लेकर काफी उत्साहित थे। ऋतिक ने इस फिल्म को साइन नहीं किया था क्योंकि वह स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहते थे। अब ऋतिक ने इस फिल्म को यह कहकर करने से मना कर दिया है कि उनके पास समय नहीं है। बता दें कि इस फिल्म को ना करने के बाद अब ऋतिक के पास दो फिल्में है और साल 2018 तक वह इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहने वाले हैं। वहीं कब्बडी की शूटिंग मार्च में ही शुरु होनी थी। ऋतिक ने रोनी स्क्रूवाला को कहा कि वह सिद्धार्थ और विकास की फिल्म में व्यस्त रहेंगे इसलिए उन्हें वह फिल्म उनके बिना बनानी चाहिए और किसी दूसरे अभिनेता को साइन कर लेना चाहिए। [इसे भी पढ़ें- ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ दिखायेंगे अपना दम, हाथ लगी यह बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म]
खैर खबरों की माने तो अभी तक राकेश ने ऋतिक को अभी तक फिल्म का नैरेशन नहीं दिया है। फिलहाल तो वह इन दिनों अपनी फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर की शूटिंग में व्यस्त है और इस दौरान भी कब्बडी फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिख रहे है। जैसे ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी तभी राकेश ऋतिक को इसका नैरेशन देंगे। अब देखना होगा कि क्या वाकई ऋतिक इस फिल्म में नहीं दिखेंगे या फिर नैरेशन सुनने के बाद वह अपना मन बदल लेंगे। खैर बता दें कि पिछले हफ्ते ही खबर आई थी ऋतिक विकास बहल द्वारा निर्देशित आनंद कुमार की बॉयोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा ऋतिक सिद्धार्थ की एक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे।