राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग से डरी कंगना रनौत ? ‘मेंटल है क्या’ की कराएंगी री-शूटिंग

कंगना रनौत और राजकुमार राव की 'मेंटल है क्या' 26 जुलाई के दिन बॉक्स ऑफिस पर आएगी।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 5, 2019 11:08 AM IST

कंगना रनौत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक दमदार अदाकारा हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि उनके नाम के साथ हमेशा से एक विवाद जुड़ा रहा है कि वो अपनी फिल्मों को हथियाने की कोशिश करती है। कंगना रनौत की आखिरी रिलीज फिल्म 'मणिकर्णिका' के बारे में तो हम सब जानते ही हैं कि किस तरह से डायरेक्टर कृष ने अदाकारा के खिलाफ खुलकर बात की थी और बताया था कि उन्हें क्यों 'मणिकर्णिका' बीच में ही छोड़नी पड़ी थी ?

{इसे भी पढ़ें- मीटू मामले में डायरेक्टर विकास बहल को मिली क्लीन चिट तो भड़की रंगोली, 2 ट्वीट कर निकाला गुस्सा}

अगर डेक्कन क्रॉनिकल की ताजा रिपोर्ट की मानें तो कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' की भी री-शूटिंग कराने की मांग कर डाली है। सूत्र ने लीडिंग डेली को बताया है कि, ‘कंगना ने मेंटल है क्या की रॉ फुटेज देखी, जिसके बाद उन्हें बहुत खुशी नहीं हुई। उन्हें लगा है कि उनका किरदार ठीक से उभरकर नहीं आ रहा है। कंगना को ऐसा महसूस हुआ कि राजकुमार राव को दर्शकों की सबसे ज्यादा तालियां मिलेंगी, इसीलिए वो चाहती हैं कि फिल्म के कुछ सीन्स री-शूट किए जाए।’ सूत्र ने अखबार को यह जानकारी भी दी है कि इसी वजह से 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ाई जा रही है।

सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया है कि, ‘हमें यह समझना चाहिए कि कंगना रनौत अब केवल अदाकारा नहीं रह गई हैं। वो फिल्म के हर हिस्से पर नजर रखती है और इस चीज का खासा ध्यान रखती हैं कि फिल्म किस तरह से शेप ले रही है। आमिर खान और सलमान खान जैसे कलाकार भी अपने डायेक्टर को डायरेक्ट करते हैं, ऐसे में कंगना रनौत के लिए भी यह हक मिलना चाहिए।’

{इसे भी पढ़ें- कंगना रनौत और रंगोली ने आदित्य पंचोली मामले में अब तक रिकॉर्ड नहीं कराया अपना आधिकारिक बयान, भेजे जा चुके हैं कई नोटिस}

अंत में बताते चलें कि फिल्म 'मेंटल है क्या' को अब उस तरह से बनाया जा रहा है, जिस तरह से कंगना रनौत चाहती हैं। इसके बाद देखने वाली बात यह होगी कि राजकुमार राव को फाइनल प्रोडक्ट पसंद आता है या नहीं ? कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर 'मेटल है क्या' 26 जुलाई के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...