Also Read
'ये है मोहब्बतें' काफी लम्बे समय से टीआरपी चार्ट्स की टॉप टेन लिस्ट में नहीं आया है और अब सीरियल के निर्माता लगातार इस कोशिश में है कि वापस यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में अपना दबदबा कायम कर पाए। आने वाले दिनों में इस सीरियल में भंयकर ट्वीस्ट देखने को मिलने वाला है। हम आपको अपनी एक रिपोर्ट में बता चुके है कि इस सीरियल में एक और लीप लिया जा सकता है।
वहीं आने वाले दिनों में आप ये भी देखेंगे कि सिम्मी के भड़काने के बाद तोषीजी इशिता को जहर दे देंगी और इसके बाद इशिता की मौत हो जाएगी। अब एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की खबर पर गौर करें तो आने वाले दिनों में परम अपना असली रंग दिखाने वाला है। वह सिम्मी को धोखा दे देगा और उसे राघव के मर्डर केस में उलझा देगा। वहीं सिम्मी की बेवकूफी की वजह से वह अपने नाम भल्ला परिवार की सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करवा लेगा। इसके बाद ही सिम्मी को अपने किए पर पछतावा होगा और उसे याद आएगा कि इशिता ने परम के बारे में जो भी कहा था सही कहा था।
वहीं लीप के बाद इशिता की धमाकेदार एंट्री होगी। दरअसल तोषीजी के जहर देने के बाद इशिता मरेगी नहीं और ये कैसे और कब हुआ? इसका खुलासा लीप के बाद ही होगा। बीते दिनों ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि लीप के बाद इस शो में दोबारा अभिषेक वर्मा की एंट्री होगी।
दरअसल अभिषेक स सीरियल में आदित्य भल्ला का किरदार निभाते थे और आदित्य की मौत के बाद उसकी आखिरी निशानी को रौशनी जन्म देती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आदित्य के बेटे की शक्ल बिल्कुल उसकी तरह ही होने वाली है। फिलहाल तो इतना तय है कि आने वाले दिनों में इस सीरियल में एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले है। कमेंटबॉक्स में बताए कि आप इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स को देखने के लिए कितने उत्सुक है?