Sholay ke Kisse: जब झोपड़ियों को फाइव स्टार होटल में तब्दील करने की गुस्ताखी कर बैठे मेकर्स, फैंस की आंखों में ऐसे झोंकी धूल

Dharmendra Amitabh Bachchan film Sholay ke Kisse: आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म शोले के सीन्स में दिखने वाली झोपड़ियों की सच्चाई कुछ और ही है. बाहर से झोपड़ी दिखने वाले ये स्ट्रक्चर अंदर से फाइव स्टार होटल्स थे. चलिए जाते है कि इस कहानी का आखिर राज क्या है.

By: Shivani Duksh  |  Published: November 28, 2025 12:39 PM IST

Sholay ke Kisse: जब झोपड़ियों को फाइव स्टार होटल में तब्दील करने की गुस्ताखी कर बैठे मेकर्स, फैंस की आंखों में ऐसे झोंकी धूल

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले को भला कोई कैसे भुला सकता है. कई सौ एकड़ में बना सेट, लंबी चौड़ी कास्ट, शानदार डायलॉग्स और जबरदस्त कहानी... शोले को बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक माना जाता है. जल्द ही ये फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में हम भी आपको फिल्म शोले से जुड़ा कोई न कोई किस्सा रोजाना सुनाते हैं. आज भी हम आपको सोले से जुड़ा एक ऐसा राज बताने वाले हैं जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. आपको याद तो होगा कि फिल्म का सेट कितने सुनसान इलाके में बनाया गया था. हाल ऐसा था कि लोगों को ठीक से पानी भी नसीब न हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म शोले के सेट पर मेकर्स ने फाइव स्टार होटल्स की चेन खोल दी थी.

जब शोले के मेकर्स ने चली चालाकी

फिल्म के हर सीन में होने के बाद भी लोग इन पांच सितारा होटल्स को कभी नहीं देख पाए. अब आप भी सोचेंगे कि आपकी नजर भला कैसे धोखा खा सकती है, अगर सेट पर पांस सितारा होटल था तो वो आपको कभी क्यों नहीं दिखा क्योंकि आपने तो अब तक कई बार फिल्म शोले को देख ही लिया होगा. दरअसल इस बार बात खुलासा बॉलीवुड एक्टर सचिन पिलगांवकर ने किया था.

TRENDING NOW

सचिन पिलगांवकर ने खोला था ये राज

सचिन पिलगांवकर ने बताया था कि फिल्म शोले के सेट पर वैनिटी वैन नहीं दी गई थी. भरी गर्मी के बीच सितारे ऐसे ही शूटिंग करते थे. ऐसे में शोले के मेकर्स ने सेट पर बनी झोपड़ियों के अंदर ही एयरकंडीशर होटल का निर्माण कर डाला था. अंदर से होटल की तरह दिखने वाली इन झोपड़ियों को बाहर से नॉर्मल लुक दिया गया था ताकि किसी को पता न चले. ऐसे में फिल्म शोले के सितारे इन झोपड़ियों में ही पकड़े बदला करते थे और आराम करते थे. देखिए है न मजेदार बात. आंखों के सामने पांच सितारा होटल है लेकिन 50 साल में एक आदमी भी ये राज नहीं जान सका. तभी तो शोले को फैंस बॉलीवुड की आइकॉिक फिल्म कहते हैं.