Also Read
अक्षय कुमार, बॉबी देयोल और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग इन दिनों लंदन में जोर शोर से चल रही है। जबरदस्त एंटरटेनिंग फिल्म सीरीज 'हाउसफुल' की ये चौथी कड़ी है जो दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर हमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की उम्दा कॉमेडी दिखने वाली है। बायोपिक्स और देशभक्ति की भावना लिए फिल्मों से कुछ समय निकाल कर अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्म पर भी ध्यान दे रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है जिसकी जानकारी निर्माताओं ने एक फोटो शेयर करके दी थी।
इसके बाद अब सामने आई है फिल्म में काम कर रही इन तीनों हसीनाओं की ये फोटो। इस फोटो में फराह खान के साथ कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े दिखाई दे रही हैं जो फिल्म में तीनों एक्टर्स के साथ सिल्वर पेयर में दिखने वाली है। ये फोटो फिल्म से जुड़े एक गाने की शूटिंग के दौरान की है। फोटो को देख लगता है कि फराह अब ठीक हैं और बैक-टू-एक्शन मोड में आ चुकी हैं।
जिन्हें नहीं पता हैं उन्हें बता दें कि फराह खान कुंद्रा हाल ही में एक चोट के चलते घायल हो गई थी और उनके पैर में फ्रेक्चर आ गया था। इसके चलते वो काफी दिनों तक व्हीलचेयर पर सिमट गईं थी। दरअसल सोनम कपूर की शादी के वक्त ही फराह खान के साथ ये एक्सीडेंट हुआ था। फराह तब तक सोनम और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी थी। अब इसके बाद फराह अपने भाई साजिद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के लिए काम पर लौटी हैं और डांस नंबर्स को कोरियोग्राफ कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज की जा सकती है।