‘आशिकी-2’ में एकसाथ काम कर चुके श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर से अपनी रोमांटिक फिल्म 'ओके जानू' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वो दोनों लिव इन कपल के रोल में दिखाई देने वाले हैं। ‘ओके जानू’ फिल्म निर्माता मणि रत्नम की तमिल रोमांटिक ड्रामा ‘ओ कधल कनमणि’ का रीमेक है। फिल्म में श्रद्धा और आदित्य की एवरग्रीन जोड़ी को बड़े ही रोमांटिक तरीके से दिखाया गया हैं। 'ओके करमनी' के हिन्दी रिमेक 'ओके जानू' का डायरेक्शन शाद अली कर रहे हैं तो वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर और म्यूजिक डायरेक्टर एआर. रहमान हैं। इतना ही नहीं कल फिल्म के ट्रेलर लांच होने की सम्भावना हैं। जिसके लिए बड़े ही अनोखे तरीके से सस्पेंस बनाया गया हैं। इस बात की जानकारी फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा और फिल्म के प्रोड्यूसर ने सोशल मीडिया पर शेयर की
— Shraddha Kapoor (@ShraddhaKapoor) December 8, 2016
Kal figure out kar lena.....@DharmaMovies @foxstarhindi #ManiRatnam pic.twitter.com/ugC3wvc6CK
— Karan Johar (@karanjohar) December 8, 2016
फिल्म ‘ओके जानू’ तमिल रोमांटिक ड्रामा ‘ओके करमनी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है। ‘ओ कधल कनमणि ’ में दलकीर सलमान और नित्या मेनन मुख्य भूमिका में थे। लिव-इन रिलेशनशिप पर बेस्ड ये फिल्म मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी साल 2015 की हिट फिल्मों में से एक थी। 'ओके करमनी' के हिन्दी रिमेक 'ओके जानू' का डायरेक्शन शाद अली कर रहे हैं तो वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर और म्यूजिक डायरेक्टर एआर. रहमान हैं। फिल्म के संवाद और गीत गुलजारसाहब ने लिखे हैं। 'आशिकी 2' में श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया था। एक बार फिर से इनकी इस जोड़ी को दर्शको का प्यार मिलेगा यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। ‘ओके जानू’ 13 जनवरी 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates