Shraddha Kapoor Confirm Her Wedding Plan: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्मों के साथ साथ अपनी लव लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. श्रद्धा कपूर के लिए फैंस दीवाने हैं लेकिन कहा जाता है कि श्रद्धा कपूर राहुल मोदी की दीवानी हैं. श्रद्धा और राहुल ने कभी भी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल दोनों की तस्वीरों से कई ऐसे हिंट मिले हैं, जिसे देख फैंस मान बैठे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार ये सवाल हो चुका है कि श्रद्धा शादी कब करेंगी? एक्ट्रेस 38 साल की हो गई हैं. अब एक्ट्रेस ने सामने आकर अपना रिेएक्शन शादी पर दिया है.
श्रद्धा कपूर ने कैसे किया अपनी शादी का ऐलान
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की शादी का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. फैंस अपनी चहीती एक्ट्रेस को शादी के जोड़े में देखना चाहते हैं और इसी वजह से आए दिन श्रद्धा कपूर से उनकी शादी पर सवाल किया जाता है और अब एक्ट्रेस ने एक प्रोडक्ट के प्रमोशन के दौरान अपनी शादी पर जवाब दिया है. मंगलवार को श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक ज्वेलरी का ब्रांड प्रमोज कर रही थीं. इस वीडियो में श्रद्धा ने कहा, 'सच, सुनो. सबसे ज्यादा ब्रेकअप वैलेंटाइन डे के आसपास ही होते हैं. 3-4 बार धुरंधऱ देख ली, न्यू ईयर पर पार्टी कर ली और जिम मेंबरशिल भी ले ली. बजट खत्म... सिग्नल से खरीदा हुआ गुलाब तो कैसे नहीं होगा ब्रेकअप. परेशानी समझो. इसलिए आपके लिए वैलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट बनाए हैं ताकि आपको अपनी एफडी न तोड़नी पड़े.'
TRENDING NOW
श्रद्धा कपूर को मिले प्रपोजल
इसी वीडियो पर एक फैन ने श्रद्धा कपूर से पूछ लिया कि वह शादी कब करेंगी? इस पर श्रद्धा ने सीधा जवाब दिया. एक्ट्रेस शादी के सवाल से पीछे हुई नहीं हटीं. उन्होंने सीधा कहा, 'मैं करूंगी, ये विवाह करूंगी.' श्रद्धा का इतना बोलना हुआ कि लोगों ने मान लिया कि वह इसी साल शादी करने वाली हैं. इतना ही नहीं, श्रद्धा कपूर के पास प्रपोजल की झड़ी लग गई है. फैंस उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं.
कौन हैं श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी
बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की अफवाह तब आग की तरह फेल गई, जब दोनों को साल 2024 में डिनर डेट पर देखा गया. इसके बाद श्रद्धा कपूर कई बार वेकेशन पर गईं और उनकी फोटोज को लोगों ने राहुल मोदी की फोटोज से कंफेयर किया है, जो लगभग एक जैसी लगी है. इसी वजह से दोनों को कपल के रूप में देखा जा जाता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
