बॉलीवुड में इस समय सीनियर कलाकारों के साथ नई हीरोइनें की खूब जोड़ियां बन रही हैं। ऐसी फिल्मों को लोग पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि समाज का एक तबका ऐसा है जो समय-समय पर इसके खिलाफ आवाज उठाता रहता है। यहां तक कि हाल में कंगना रनौत ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने सीनियर कलाकारों को बुढ्ढा तक कह दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ भी हुई थी। हालांकि बॉलीवुड का एक धड़ा ऐसा है जो कंगना से इत्तेफाक नहीं रखता है। [इसे भी पढ़ें- 'गोल्ड' फिल्म के लिए फरहान ने अक्षय कुमार को सजेस्ट किया गर्लफ्रेंड श्रद्धा का नाम]
हाल में श्रद्धा कपूर ने डीएनए को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सीनियर कलाकारों को लेकर काफी सकारात्मक बात कही है। श्रद्धा कपूर ने बताया है कि, ‘मैं क्यों सनियर कलाकारों के साथ फिल्म नहीं करना चाहूंगी ? यह लोग सुपरस्टार्स हैं और अगर आज कोई मेरे पास अच्छी फिल्म लेकर आयेगा जिसमें कोई सीनियर कलाकार हैं तो मैं उसे जरुर साइन करुंगी। जो खबरें आती हैं कि मैं सीनियर कलाकारों के साथ काम नहीं करना चाहती हूं, वो सब बकवास हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। मुझे किसी भी सीनियर कलाकार के साथ काम करने में बहुत खुशी होगी।’
आपको बता दें कि आज श्रद्धा कपूर की नई फिल्म हसीना पारकर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में वो दाऊद अब्राहम की बहन हसीना का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म श्रद्धा के करियर की बाकी फिल्मों से काफी अलग है। उन्होंने अब तक ऐसा चैलेंजिंग किरदार नहीं निभाया है। लोगों को उनसे इस फिल्म में जबरदस्त अदाकारी की उम्मीद है। फिल्म हसीना पारकर में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी काम कर रहे हैं। देखना होगा कि श्रद्धा लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पायेंगी या नहीं ?