Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'मुझे वापस नहीं जाना'-Teen Patti के सेट पर खूब आंसू बहाती थीं Shraddha Kapoor, लगता था इस बात से डर

Shraddha Kapoor First Film: बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर ने खुलासा किया है कि वो अपनी डेब्यू फिल्म 'तीन पत्ती' के सेट पर जमकर आंसू बहाया करती थीं.

By: Shivani Duksh  |  Published: October 15, 2024 12:20 PM IST

'मुझे वापस नहीं जाना'-Teen Patti के सेट पर खूब आंसू बहाती थीं Shraddha Kapoor, लगता था इस बात से डर

बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के सितारे इस समय बुलंदियों पर है. उनकी फिल्म स्त्री 2 ने कमाई के सभी रिकॉर्ड धराशाही कर दिए हैं. श्रद्धा कपूर की ये फिल्म अब तक करीब 600 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. इतनी समय बीत जाने के बाद भी श्रद्धा कपूर की ये फिल्म लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. इसी बीच श्रद्धा कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दौर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. श्रद्धा कपूर ने बताया है कि अपनी डेब्यू फिल्म के दौरान उनका कितना बुरा हाल हो गया है. श्रद्धा कपूर फिल्म तीन पत्ती के सेट पर बैठकर घंटों तक रोया करती थीं.

कॉस्मोपॉलिटिन को दिए एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने बताया, 'मैंने तीन पत्ती के जरिए अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. उस फिल्म की शूटिंग करना मेरे लिए सबसे मुश्किल काम था. मैं रोज सेट पर बैठकर आंसू बहाया करती थी. शूटिंग के दूसरे ही दिन मैंने हिम्मत खो दी थी. एक बार के लिए मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैं इस दुनिया को जानती ही नहीं हूं. मैं घर पर जाकर मां को सब बताती थी. मैने मां से कहा था कि मैं वापस फिल्म के सेट पर नहीं जाना चाहती.'

श्रद्धा कपूर ने आगे बताया, उस समय मैं केवल 20 या 21 साल की थी. लोग हमेशा आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं. अगर आपकी कोई पहचान नहीं है तो आपके साथ बर्ताव भी ठीक नहीं किया जाएगा. मुझे पहले ही दिन से ये सब बातें महसूस होने लगी थीं. पहले दिन तो मैं फिल्म के सेट पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहुंची थी. हालांकि धीरे धीरे मेरा कॉन्फिडेंस ही हिल गया. लोगों का व्यवहार देखकर मुझे डर लगने लगा था. बता दें श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने अपर्णा खन्ना नाम की स्टूडेंट का रोल निभाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.