‘स्ट्रीट डांसर’ साइन कर श्रद्धा कपूर ने लिया बड़ा रिस्क ? होल्ड किए सारे प्रोजेक्ट्स

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर' बड़े बजट की एक डांस फिल्म है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 8, 2019 7:33 PM IST

बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर का करियर काफी लम्बे समय से डामा-डोल चल रहा है, जिस कारण उन्हें वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर' से बहुत सारी उम्मीदें हैं। श्रद्धा को लगता है कि फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' उनका करियर दोबारा ट्रैक पर लाएगी और वो फिर से ए-लिस्ट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी। खबरें तो यहां तक हैं कि श्रद्धा कपूर ने 'स्ट्रीट डांसर' के लिए अपने बाकी सारे प्रोजेक्ट्स होल्ड पर रख दिए हैं।

'स्ट्रीट डांसर 3' को लेकर रेमो डिसूजा का बड़ा खुलासा, कहा- 'डांस पर बेस्ट है फिल्म लेकिन एबीसीडी का सीक्वल...'

अगर जूम टीवी की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो, श्रद्धा कपूर इस समय अपना पूरा वक्त केवल रेमो डिसूजा की 'स्ट्रीट डांसर' के लिए दे रही हैं। वो इस फिल्म में एक डांसर का किरदार निभाती दिखेंगी, जिसके लिए वो काफी कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। श्रद्धा कपूर नहीं चाहती हैं कि उनकी ट्रेनिंग में किसी प्रकार की कमी रहे, जिस कारण उन्होंने बाकी सभी प्रोजेक्ट्स होल्ड पर रख दिए हैं। श्रद्धा का मानना है कि जैसे दर्शकों ने एबीसीडी 2 को देखकर उनकी तारीफ की थी, वैसी ही तारीफ स्ट्रीट डांसर के लिए होनी चाहिए।

खबर में यह भी बताया गया है कि श्रद्धा कपूर ने 'स्ट्रीट डांसर' के लिए साइना नेहवाल की बायोपिक भी होल्ड पर डाल दी है। श्रद्धा कपूर का मानना है कि 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग के बीच वो किसी दूसरी फिल्म के लिए वक्त नहीं दे पाएंगी और साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए उन्हें नेट पर काफी मेहनत करनी होगी, इसीलिए वो एक-एक करके फिल्मों को शूट करेंगी।

एक्सक्लूसिव: ‘भारत’ की वजह से नहीं छोड़ी कटरीना कैफ ने वरुण धवन की ‘स्ट्रीट डांसर 3’, जानिए असली कारण

वैसे कहीं ना कहीं श्रद्धा कपूर का यह फैसला सही भी है। श्रद्धा कपूर इस समय अपने करियर के जिस पड़ाव पर हैं, वहां उन्हें एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की जरूरत है। रेमो डिसूजा की 'स्ट्रीट डांसर' श्रद्धा कपूर की वो तलाश पूरी कर सकती है। आपका श्रद्धा कपूर के इस फैसले के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...