उत्तराखंड की गुलाबी ठंड को कुछ इस तरह से एन्जॉय कर रही हैं श्रद्धा कपूर

वहीं, 'बत्ती गुल, मीटर चालू' एक सोशल कॉमेडी है, शाहिद और यामी गौतम भी एक अहम् किरदार में नज़र आने वाले है।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: February 14, 2018 11:35 AM IST

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की हिट जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

यह दोनों श्री नारायण सिंह की फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' में एक साथ काम कर रहे हैं। शाहिद ने कुछ दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया था। अब इस फिल्म की यूनिट को श्रद्धा कपूर ने ज्वाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद श्रद्धा ने ट्विटर के माध्यम से दी हैं। फिल्म में श्रद्धा एक वकील के किरदार में नज़र आने वाली है। इस फिल्म को लेकर श्रद्धा काफी उत्साहित नज़र आ रही हैं। उनके किरदार का ललिता नौटियाल हैं, जिसे प्यार से लोग नौटी बुलाते हैं। [इसे भी पढ़ें: 'बत्ती गुल मीटर चालू' करते नज़र आयेंगे शाहिद कपूर, फिल्म की जल्द होगी शूटिंग शुरू!]

श्रद्धा ने ट्वीट किया," 'बत्ती गुल, मीटर चालू' का पहला दिन, इस यात्रा को शुरू करके बहुत उत्साहित हूं। शाहिद कपूर, सेट पर मिलते हैं। विश मी लक।"

बता दें, निर्देशक श्री नारायण सिंह इससे पहले अक्षय कुमार 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' बना चुके हैं। अक्षय और भूमि पेड्नेकर स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रु. से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। वहीं, 'बत्ती गुल, मीटर चालू' एक सोशल कॉमेडी है, शाहिद और यामी गौतम भी एक अहम् किरदार में नज़र आने वाले है। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल टिहरी में रखा गया है। इस लोकेशन के बाद मसूरी और ऋषिकेश में भी फिल्म की शूटिंग को पूरा किया जाएगा। साथ ही फिल्म में परफेक्शन लाने के लिए शाहिद कपूर गढ़वाली भाषा भी सीख रहे हैं।

शाहिद के लिए यह साल काफी यादगार रहा है। हालिया रिलीज़ हुई उनकी फिल्म पद्मावत में उनके किरदार राजा रावल रतन सिंह को काफी लोगों ने पसंद किया है। हर कोई शाहिद के एक्टिंग का कायल हो गया है। अब शाहिद को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।