साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया है. जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर नजर आया और मेकर्स ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आए थे. फिल्म 'स्त्री 2' पर बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही. वहीं, इसको लेकर ये बहस शुरू हो गई कि फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट किसे दिया जाए. अब श्रद्धा कपूर एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता के क्रेडिट की बहस को खत्म कर दिया है. आइए जानते है कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है.
श्रद्धा कपूर ने 'स्त्री 2' के क्रेडिट विवाद पर तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने 'इंडियन एक्सप्रेस' की स्क्रीन मैगजीन लॉन्च इवेंट में फिल्म 'स्त्री 2' की सक्सेस क्रेडिट विवाद पर बात की है. फिल्म की सफलता का क्रेडिट किसे दिए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा, 'हर चीज की शुरुआत स्त्री पार्टी 1 की सफलता से हुई. डायरेक्टर प्रोड्यूसर और राइटर को दूसरा पार्ट बनाने के लिए हैट्स ऑफ. बस सीक्वल बनाने के लिए सीक्वल बनाना जरूरी नहीं है, आपको दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए और असली तारीफ पाने के लिए आधार की जरूरत होती है. श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'स्त्री 2' से जुड़े लोगों की तारीफ की और अलग-अलग काम करने लोगों को भी फिल्म की सफलता का क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम की मेहनत है.
फिल्म 'स्त्री 3' पर श्रद्धा कपूर ने की बात
फिल्म 'स्त्री' के तीसरे पार्ट फिल्म 'स्त्री 3' पर श्रद्धा कपूर ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, 'डायरेक्टर के पास स्त्री 3 कहानी है. जब अमर सर ने मुझे बताया कि उनके पास स्त्री 3 के लिए कहानी तैयार है, मैं बहुत उत्साहित हो गई थी. मुझे पता है कि वो शानदार होने वाली है. मैं ये जानने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं कि उसमें क्या होगा.' फिल्म 'स्त्री 3' पर अपडेट सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates