Shreya Ghoshal on Chikni Chameli: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी सुरीली आवाज के लिए ही नहीं बल्कि, हिंदी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मराठी, ओडिया, नेपाली यहां तक की भोजपुरी, अरबी, फ्रेंच और उर्दू समेत 20 से ज्यादा भाषाओं में गाना गाने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने सॉफ्ट और रोमांटिक से लेकर बोल्ड तक कई गाने गाए हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कहा था कि, वो बोल्ड गाने नहीं गाएंगी. इस बयान के बाद श्रेया (Shreya Ghoshal Songs) को ट्रोल किया जाने लगा. जिसपर अब सिंगर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए शॉकिंग बात कही है.
कौन सा है Shreya Ghoshal का वो गाना?
अपनी सुरीली और जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली श्रेया घोषाल ने हाल ही में कहा था कि, वो कैटरीना कैफ के सुपरहिट गाने 'चिकनी चमेली' के जैसा बोल्ड गाना नहीं गाएंगी. इस बयान के बाद सिंगर को काफी ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा, जिसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए बताया कि, उन्हें इस गाने पर कोई शर्मिंदगी नहीं है, लेकिन अब उनकी पसंद बदल चुकी है.
'चिकनी चमेली' को लेकर कही ये बात
श्रेया घोषाल ने हाल ही में राज शमानी के इंटरव्यू में साफ किया कि, उन्हें 'चिकनी चमेली' गाने में कोई शर्म नहीं है, बल्कि वो इस बात को लेकर ज्यादा कॉन्शस हो गई हैं कि, वो किस तरह के गाने रिकॉर्ड करना चुनती हैं. श्रेया ने आगे बताते हुए कहा कि, 'उन्हें चिकनी चमेली के बाद कई ऐसे गाने ऑफर हुए, जो महिलाओं को वस्तु की तरह दिखाने वाले लगे. लेकिन उन्होंने ऐसे गाने रिकॉर्ड करने से साफ मना कर दिया था.'
'चिकनी चमेली' गाने पर हो रहा श्रेया को अफसोस?
श्रेया ने आगे 'चिकनी चमेली' के बारे में बात करते हुए कहा, 'गाना सिर्फ एक मजेदार गाना नहीं है, उसमें बहुत कलाकारी है. इसके टोन्ड-डाउन वर्शन भी थे. जो गाना आखिर में फिल्म में आया, वो ओरिजिनल ड्राफ्ट से ज्यादा हल्का था. हालांकि, फिर भी कुछ इशारा करने वाला था. उस समय मुझे हमेशा समझ नहीं आता था कि, मैं क्या गा रही हूं, मैं इतनी मैच्योर नहीं थी कि कुछ लाइनों का मतलब पूरी तरह समझ सकूं.'
क्यों बदली Shreya Ghoshal की सोच?
श्रेया ने आगे अपनी सोच बदलने के पीछे की वजह से बारे में बात करते हुए कहा, 'हां, मैंने इसे परफॉर्म किया था. मुझे वो गाना पसंद है. मुझे लगता है कि ये अच्छा है, लेकिन मैं अब ऐसे गाने रिकॉर्ड नहीं करूंगी. मुझे कोई शर्म नहीं है. मैंने उस समय गाना गाया था. ये एक ऐसा गाना है, जिसके साथ मुझे हमेशा रहना होगा, जहां ऑडियंस में बच्चे भी इस पर नाच सकते हैं. कभी-कभी मैं अपनी आंखें बंद कर लेती हूं, लेकिन मैं इसे मना नहीं कर सकती. ये मेरा गाना है और मैंने इसे अपना लिया है.'
Subscribe Now
Enroll for our free updates