फैंस पर कहर बनकर टूटा Shreya Ghoshal का कॉन्सर्ट, बने भगदड़ जैसे हालात

Shreya Ghoshal News: ओडिशा के कटक में गुरुवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में अचानक भीड़ बेकाबू हो गई. जिसके बाद स्थिति को संभालना थोड़ा मुश्किल हो गया.

WrittenBy
By: Masummba Chaurasia | Published: November 14, 2025 9:09 AM IST

Shreya Ghoshal Concert: ओडिशा के कटक में गुरुवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में अचानक भीड़ बेकाबू हो गई. बाली यात्रा के आखिरी दिन हुए इस इवेंट में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे. और जैसे ही श्रेया मंच पर पहुंचीं और शो की शुरुआत हुई, दर्शकों में एक्साइटमेंट इतना ज्यादा बढ़ गया कि स्टेज के पास धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

कुछ ही मिनटों में स्थिति पर काबू पाना मुश्किल होने लगा और वहां भगदड़ जैसा माहौल बन गया. स्टेज के पास तक पहुंचने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की हुई. इस बीच कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े वहीं मामला थोड़ा हाथ से निकलता नजर आया. इसी दौरान दो लोग बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए भीड़ को पीछे हटाया और बेहोश लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और किसी बड़ी अनहोनी की खबर नहीं है.

कॉन्सर्ट स्थल पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) और कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत पहुंचे. उन्होंने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को कंट्रोल किया और इवेंट को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश की. अधिकारियों ने स्टेज एरिया के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी, ताकि शो के क्लोजिंग के समय इस तरह की कोई दोबारा घटना न हो.

बता दें कि बाली यात्रा, ओडिशा के समुद्री इतिहास और परंपराओं का जश्न मनाने वाला बड़ा त्योहार है. हर साल की तरह इस बार भी इसे पूरे राज्य में बेहद धूमधाम से मनाया गया. 5 नवंबर से शुरू हुई यह यात्रा 13 नवंबर को क्लोज हुई, और आखिरी दिन श्रेया घोषाल का लाइव शो रखा गया था, जिसे देखने के लिए दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा.

About the Author

Masummba Chaurasia

Masummba Chaurasia

मासुम्बा चौरसिया
Zee News के 'BollywoodLife (Digital)' की वरिष्ठ उप संपादक हैं.

मासुम्बा चौरसिया एक अनुभवी और विश्लेषणात्मक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज, सेलेब्रिटी गॉसिप, फिल्म रिव्यू और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन-डेप्थ एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल की है. अपनी बेहतरीन समझ और पैनी नजर के लिए जानी जाने वाली मासुम्बा पिछले 8 महीनों से Zee News के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'BollywoodLife' से जुड़ी हुई हैं, जहां वह बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी ताजा और एक्सक्लूसिव खबरों को पाठकों तक पहुंचा रही हैं.

मासुम्बा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. उनके लेखन की खासियत है. खबरों की गहराई, विश्वसनीयता और पठनीयता, जो उन्हें हिंदी डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक भरोसेमंद नाम बनाती है.