King के सेट से लीक हुए शाहरुख-दीपिका के फोटोज, सिद्धार्थ आनंद ने लोगों से की ये अपील

Siddharth Anand On King Leaked Photos: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'किंग' दिसंबर में रिलीज होने वाली है. इस बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म से दोनों स्टार्स की तस्वीरें लीक होने पर फैंस से ये अपील की है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 1, 2026 5:42 PM IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म 'पठान' के बाद एक बार फिर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के साथ काम करते नजर आएंगे. दोनों की फिल्म 'किंग' (King) इस साल यानी 2026 के दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हो रही है. फिल्म 'किंग' के सेट से कुछ वीडियोज वायरल हुए थे, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लुक्स रिवील हुए. इसके बाद मेकर्स की टेंशन बढ़ गई. अब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से खास अपील की है. आइए जानते हैं कि 'किंग' के डायरेक्टर ने क्या कहा है.

सिद्धार्थ आनंद ने किया ये पोस्ट

फिल्म 'किंग' डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, 'सभी फैंस से रिक्वेस्ट है कि प्लीज किंग के सेट लीक हुई किसी मल्टीमीडिया सामग्री को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें. फिल्म की टीम सभी के लिए बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को लेकर दिन-रात मेहनत कर रही है. आइए बड़े पर्दे पर आने वाले सरप्राइज को इंतजार करें. तब तक सब्र बनाए रखें जब तक फिल्म की टीम खुद से वीडियोज और फोटोज ना शेयर करे. आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद.' बताते चलें कि फिल्म 'किंग' के सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म के सेट से शूटिंग के दौरान ये सीन लीक होने के बाद सिद्धार्थ आनंद ने ये पोस्ट शेयर किया है.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.