बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर के पिता और पूर्व मर्चेंट नेवी कैप्टन सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. इस दुखद घड़ी में सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बिताए सुनहरे पलों की तस्वीरें शेयर कर एक बेहद भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है. उनके शब्दों में पिता को खोने का दर्द और उनके प्रति सम्मान साफ झलक रहा है. आइए जानते हैं सिद्धार्थ ने अपने पिता के लिए क्या लिखा है.
पिता के लिए एक्टर ने लिखी ये बात
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता के लिए लिखा कि उनके पिता ने जीवन भर उन मूल्यों का पालन किया, जो कभी नहीं झुके. सिद्धार्थ के अनुसार 'वह ऐसे मूल्यों पर जिए थे जो कभी नहीं झुकते थे. कठोरता के बिना अनुशासन था. अहंकार के बिना शक्ति. जीवन की तमाम मुश्किलों में भी पॉजिटिविटी थी यहां तक कि जब जीवन ने उनकी हद से ज्यादा परीक्षा ली. एक कमांडिंग मर्चेंट नेवी से शांति और ताकत के साथ लड़ाई लड़ने तक, उन्होंने कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया. यहां तक कि जब स्ट्रोक से वह व्हीलचेयर पर आए, उनकी हिम्मत खड़ी रही.'
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता के लिए आगे लिखा कि 'पापा, आपकी ईमानदारी ही मेरी विरासत है. आपकी ताकत ने हमेशा मुझे गाइड किया है. आपकी पॉजिटिविटी ने हमेशा हमारे परिवार को साथ रखा है. आप हम सबको शांति से नींद में ही छोड़कर चले गए, लेकिन आपका स्पेस हमेशा खाली रहेगा.' ‘आज मैं जो हूं वो आपकी वजह से हूं और आपका नाम और आपकी वैल्यू मैं हमेशा अपने साथ आगे लेकर जाऊंगा. लव यू डैड.’
View this post on Instagram
पैरेंट्स से दूर रहने का मलाल
सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपने इंटरव्यूज में बताते थे कि काम के सिलसिले में उन्हें मुंबई में रहना पड़ता है, जबकि उनके माता-पिता दिल्ली में हैं. बढ़ती उम्र के साथ पिता की खराब सेहत को लेकर वे हमेशा चिंतित रहते थे. उन्होंने कई बार अफसोस जताया था कि वे अपने माता-पिता को उतना समय नहीं दे पा रहे, जितना वे चाहते थे.
परिवार के साथ दिल्ली में मौजूद हैं सिद्धार्थ
इस कठिन समय में सिद्धार्थ अपने परिवार और मां को संभालने के लिए दिल्ली में ही मौजूद हैं. सिद्धार्थ की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी अपने ससुर के बेहद करीब थीं. वे अक्सर फादर्स डे और उनके जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर कर अपना प्यार व्यक्त करती रहती थीं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates