बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स और कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इसी साल जुलाई में बेटी के माता-पिता बने थे. शादी के करीब ढाई बाद ये कपल पहले बच्चे का पेरेंट्स बना है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के तमाम चाहने वाले फैंस इस खुशखबरी से काफी खुश थे. दोनों ने भले ही बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है लेकिन अब नन्ही परी का नाम रिवील कर दिया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्होंने अपनी बच्ची का क्या नाम रखा है. आइए जानते हैं दोनों स्टार्स की बच्ची का नाम क्या है और उसका मतलब क्या है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बच्ची के नाम का मतलब
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 18 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उनकी बेटी की झलक दिखाई दे रही है. इस कपल ने अपने हाथों में बेटी के पैरों को ले रखा है. इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नाम बताय है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हमारी प्रार्थनाओं सेस हमारी बाहों तक. हमारा आशीर्वाद हमारी राजकुमारी... सारायाह मल्होत्रा.' सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बेटी सरायाह के नाम मतलब काफी प्यारा है. सारायाह हिब्रू भाषा का शब्द है. इसका मतलब होता है, ईश्वर द्वारा मागदर्शन पाना यानी जिस बच्ची पर ईश्वर की कृपा होती है. इस तरह से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बेटी सारायाह मल्होत्रा की झलक दिखाकर नाम बता दिया है लेकिन फेस रिवील नहीं किया है.
View this post on Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 2023 में की थी शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हलांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं की थी. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने साल 2023 में शादी की थी. अब साल 2025 में ये कपल माता-पिता बना है. दोनों ने साथ में फिल्म में काम किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates