Also Read
एक ओर जहां पूरा का पूरा बॉलीवुड बैंकॉक में आयोजित होने वाले 19 वें आईफा अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंचा है वहीं कुछ कलाकार इस बार इस अवॉर्ड शो का हिस्सा नहीं बन पाए है। इसी लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी आता है। दरअसल इन दिनों रणवीर अपनी नई फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में व्यस्त है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के फिल्म स्टूडियो में हो रही है।
बता दें कि यह फिल्म जूनियर एनटीआर की फिल्म 'टेम्पर' (तेलुगू) का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में काजल अग्रवाल हीरोइन के तौर पर नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल भी मचाया था। सिम्बा में रणवीर बिंदास पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म में रणवीर के किरदार का नाम संग्राम भालेराव है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान नजर आने वाली है।
फिल्म के सेट से रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो को साझा किया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म का सेट नजर आ रहा है। धोबी घाट की तरह सजाए गए इस सेट पर रोहित और रणवीर के हाथों में हॉट सेट नाम का एक बैंड नजर आ रहा है। इस मजेदार वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है मामला गर्म है। इस मजेदार वीडियो पर डालिए एक नजर...
इससे पहले फिल्म के निर्देशक रोहित और निर्माता करण जौहर ने एक मजेदार वीडियो को साझा किया था। इस वीडियो में रणवीर इस फिल्म का डायलॉग बोलते हुए नजर आते है। रणवीर इस वीडियो में फिल्म का धमाकेदार डायलॉग मी स्टार पुलिस संग्राम भालेराव, जो देतो त्रास, त्याचा में घेतो क्लास बोलते हुए नजर आए थे। इस वीडियो में सभी सारा को अमृता सिंह कहते हुए दिखाई देते है।
बता दें कि सारा अली खान 'सिम्बा' के अलावा अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में व्यस्त है। बीते दिनों ही इस फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर चुके है और इस दौरान फिल्म की टीम ने एक पार्टी भी की थी, जिसमें सारा सुशांत को केक खिलाती हुई नजर आई थी। खैर इन दिनों शेड्यूल के हिसाब से मुबंई और हैदराबाद में अपनी दोनों ही फिल्मों की शूटिंग कर रही है। बात की जाए सिम्बा की तो यह फिल्म 28 दिसम्बर, 2018 को रिलीज होगी। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको रणवीर सिंह का वीडियो कैसा लगा?