Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

गायक और संगीतकार अंकित तिवारी ने पल्लवी शुक्ला के साथ लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

अंकित के होमटाउन कानपुर में हुई शादी की सारी रस्में...

By: Garima Singh  |  Published: February 24, 2018 9:03 AM IST

गायक और संगीतकार अंकित तिवारी ने पल्लवी शुक्ला के साथ लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

'आशिकी 2' का गाना 'सुन रहा है ना तू' गाकर लोगों के दिलों पर छाने वाले गायक और म्यूजिक कम्पोजर अंकित तिवारी की जिंदगी में खुशियों ने दस्तख दे दी है। कल ही में अंकित ने अपनी मंगेतर पल्लवी शुक्ला के साथ अपने होमटाउन कानपुर में सात फेरे लिए। बता दें कि अंकित पल्लवी की सगाई दो दिन पहले ही हुई थी और इस बात की जानकारी अंकित ने सोशल मीडिया पर दी थी।

अंकित ने सगाई की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा था कि, 'मैं पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ रहूंगा, तुम्हें प्यार करुंगा और तुम्हारा सम्मान करुंगा। फाइनली इंगेज्ड।' इसके बाद अंकित ने अपनी शादी की तस्वीर को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। शादी की पहली तस्वीर को साझा करते हुए अंकित ने कैप्शन में लिखा है कि, 'तुम ही मेरा आज हो और बाकी के सारे कल भी तुम ही हो।' शादी के दौरान जहां अंकित सुनहरे रंग की शेरवानी और महरुन रंग के शॉल में दिखे तो वहीं पल्लवी नारंगी और लाल रंग के लंहगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। नीचे आप अंकित और पल्लवी की शादी की पहली तस्वीर को देख सकते हैं।


ट्रेन में हुई थी पहली मुलाकात

बता दें कि पिछले साल ही अंकित की दादी और पल्लवी एक ट्रेन में सफर कर रही थी और उसी वक्त पल्ववी और उनकी मुलाकात हुई थी। पहली नजर में ही दादी को पल्लवी इस कदर भा गई कि वह उन्हें अपने घर की बहू बनाने के ख्बाव बुनने लगी। अंकित ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, 'जब दादी ने घर में कहा कि पल्लवी हमारे घर की बहू बनेगी, तो सभी मान गए। मैं भी खुश हूं कि सभी खुश है लेकिन मैं थोड़ा नर्वस हूं। वह बहुत ही प्यारी और साधारण लड़की है।' बता दें कि पल्लवी काफी लम्बे समय से बेंगलुरु में काम कर रही है, लेकिन अब वह अंकित के साथ ही मुंबई शिफ्ट होगीं।

टीवी और फिल्मी की दुनिया की खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें।


About the Author

Garima Singh