Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

म्यूजिक वीडियो 'महबूबा' हुआ रिलीज, एमी जैक्सन के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आए अंकित तिवारी

गायक और संगीत निर्देशक अंकित के 33वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया यह धमाकेदार म्यूजिक वीडियो...

By: Garima Singh  |  Published: March 6, 2018 3:05 PM IST

म्यूजिक वीडियो 'महबूबा' हुआ रिलीज, एमी जैक्सन के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आए अंकित तिवारी

‘आशिकी 2’ के धमाकेदार गाने ‘सुन रहा है ना तू’ और ‘एक विलेन’ के ‘गलियां’ जैसे कई धमाकेदार गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अंकित तिवारी का आज 33वां जन्मदिन है। बता दें कि अपने जन्मदिन के खास मौके पर अंकित ने अपने फैंस को एक और म्यूजिक वीडियो ‘महबूबा’ के जरिए तोहफा दिया है।

बात की जाए इस वीडियो की तो इसमें वह एमी जैक्सन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एमी के जबरदस्त मूव्स कमाल के है और अंकित ने उनके मूव्स के साथ तालमेल बिठाने की काफी कोशिश है। गाने के बोल, संगीत और लोकेशन इसे अरैबिक फील दे रहे है। इस गाने को साझा करते हुए अंकित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि इस खूबसूरत दिन पर महबूबा को रिलीज करते हुए काफी खुशी हो रही है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

अगर आप इस गाने को ध्यान देखेंगे और सुनेंगे तो आपको फिल्म ‘एक था टाइगर’ में सलमान खान और कटरीना कैफ पर फिल्माया गए गाने ‘माशाअल्लाह’ की याद जरुर आएगी। इस गाने में भी सलमान बिल्कुल इसी अंदाज में कटरीना के साथ रोमांस करते हुए दिखे थे।

खैर बात की जाए अंकित की तो हाल ही में वह पल्लवी शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंधन है। अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के बाद अंकित ने बॉलीवुड लाइफ को एक्सक्लूसिवली बताया था कि मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए यह मायने नहीं रखता है कि यह अरैंज मैरीज है या नहीं लेकिन सभी को दोनों की खुशी की ज्यादा परवाह थी और मैं खुश हूं कि मेरी दादी पल्लवी से मिलीं। उनकी सादगी और जिस तरह से वह पूरे परिवार में घुली मिली, उसी से मैं उनसे प्रभावित हुआ। फिलहाल तो हम अंकित की नई जिंदगी के लिए उन्हें शुभकानाएं देते हैं और उनके जन्मदिन पर यही कामना करते है कि वह इसी तरह आगे बढ़ते जाए। कमेंटबॉक्स में बताएं कि आपको अंकित और एमी का जबरदस्त गाना ‘महबूबा’ कैसा लगा?


About the Author

Garima Singh