Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

भारत कब आएगा जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर? इस जगह होगा अंतिम संस्कार, फैंस का लग रहा हुजूम

Zubeen Garg Death: सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत होने से पूरी एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर है, उनके परिवार से लेकर फैंस तक गहरे सदमें में हैं. आइए आपको बताते हैं, कब सिंगापुर से उनका पार्थिव शरीर भारत लाया पहुंचेगा, और कहां होगा अंतिम संस्कार?

By: Masummba Chaurasia  |  Published: September 20, 2025 1:11 PM IST

भारत कब आएगा जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर? इस जगह होगा अंतिम संस्कार, फैंस का लग रहा हुजूम

Zubeen Garg Die: असमिया और हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान उनकी अचानक मौत हो गई थी. 52 साल के जुबीन नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर पहुंचे थे, जहां 20 और 21 सितंबर को उनका लाइव परफॉर्मेंस होना था.

सिंगापुर से भारत लाया जा रहा पार्थिव शरीर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है, कि जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम सिंगापुर में पूरा हो चुका है, और अब उनके पार्थिव शरीर को भारत लाया जा रहा है. पहले पार्थिव देह दिल्ली पहुंचेगा फिर वहां से गुवाहाटी ले जाया जाएगा.

अंतिम दर्शन के लिए सरुसजाई स्टेडियम में रखा जाएगा पार्थिव देह

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुवाहाटी पहुंचने के बाद जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शन के लिए सरुसजाई स्टेडियम में रखा जाएगा. इसके बाद परिवार और सरकार मिलकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था तय करेंगे, अभी उन्होंने कुछ भी तय नहीं होने की बात कही है, क्योंकि जुबीन के पिता की तबीयत ठीक नहीं है, तो शव के गुवाहाटी पहुंचे पर ही यह तय किया जाएगा कि अंतिम संस्कार कहा किया जाएगा.

हादसे के वक्त क्या हुआ था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबीन गर्ग पानी में उतरते ही अपनी लाइफ जैकेट उतार चुके थे. गार्ड और क्रू ने इसके लिए उन्हें मना किया था, लेकिन उन्होंने जैकेट को ओवरसाइज्ड बताते हुए, ुतार दिया था, जिसके कुछ देर बाद जुबीन बेहोश की हालत में समुद्र में मिले. उन्हें तुरंत CPR दिया गया, स्थिति नहीं संभलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

फैंस और परिवार में शोक की लहर

जुबीन गर्ग की अचानक मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. असम ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में उनके लाखों फैंस टूट गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.