असमिया सिंगर जुबीन गर्ग के अचानक निधन की खबर ने पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. 52 साल के जुबीन की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में मौत हो गई. खास बात ये है, कि उन्हें अगले दिन ही चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करना था.
पत्नी गरिमा की रोती तस्वीरों ने तोड़ा दिल
जुबीन गर्ग की मौत के बाद अब उनकी पत्नी गरिमा सय्किया गर्ग और परिवार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में गरिमा अपने पति के निधन से बेसुध नजर आ रही हैं. परिवार के बाकी लोग भी गम में डूबे दिख रहे हैं. इन मार्मिक पलों ने हर किसी की आंखें नम कर दीं.
Zubeen Garg's mysterious demise in Singapore has left every Assamese in a state of grief, anguish and shock.
Also ReadAfter the tragic news came, every one of us is weeping like we have lost a family member of our own.
Assamese people have already started asking questions about the NE… pic.twitter.com/rWxcOqYVvx
— Dr. Rahman ?? (@DrMafuzur) September 19, 2025
जुबीन के पेट की तस्वीर ने किया भावुक
एक फैन पेज ने जुबीन के पालतू डॉग की भी तस्वीर शेयर की है, जो अपने मालिक के जाने के गम में उदास दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर ने फैंस को और भी भावुक कर दिया है.
कौन हैं गरिमा सय्किया गर्ग?
गरिमा सय्किया गर्ग जुबीन गर्ग की पत्नी हैं, जो पेशे से असमिया फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने कई फेमस फिल्म जैसे 'सीकर' , 'मिशन चाइना' , 'कंचनजंघा' जैसी मूवीज में काम किया है.
क्रिएटिव फील्ड को बनाया अपना करियर
असम में जन्मी गरिमा ने सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया था, लेकिन बाद में क्रिएटिव फील्ड को अपना करियर बना लिया. 2002 में उनकी शादी जुबीन गर्ग से हुई थी, और दोनों असम की सांस्कृतिक धरोहर की पहचान बन गए थे.
View this post on Instagram
जुबीन गर्ग की मौत से सदमे में फैंस
स्कूबा डाइविंग करते समय जुबीन ने लाइफ जैकेट उतार दी थी, जिसके बाद हादसा हुआ. उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके. उनकी मौत के बाद चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया. आयोजकों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जुबीन को श्रद्धांजलि दी और कहा कि ये कार्यक्रम अब उनके सम्मान में कैंसल किया जा रहा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
