Kareena Kapoor Khan Look In Singham 3 : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर अपनी पॉपुलर फ्रेंजाइजी फिल्म 'सिंघम' की तीसरा पार्ट 'सिंघम 3' (Singham 3) लेकर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम 3' के स्टार्स के लुक रिवील कर रहे हैं। फिल्म 'सिंघम 3' से दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार का लुक सामने आ चुका है। अब फिल्म 'सिंघम 3' से करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का लुक सामने आया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म 'सिंघम 3' से सामने आए करीना कपूर के लुक पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि करीना कपूर किस अंदाज में नजर आ रही हैं।
रोहित शेट्टी ने दिखाया करीना कपूर का लुक
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर फिल्म 'सिंघम 3' में काम करते नजर आएंगी। फिल्म 'सिंघम 3' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने करीना कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना कपूर का लुक दिखाया है। करीना कपूर के हाथ में गन नजर आ रही है और उनके चेहरे पर बदले की भावना दिखाई दे रही है। करीना कपूर का धांसू लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वो इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। रोहित शेट्टी ने करीना कपूर का 'सिंघम 3' से लुक शेयर करते हुए लिखा है, 'मिलिए सिंघम के पीछे की ताकत से... अवनी बाजीराव सिंघम...। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था... अब तक 3 ब्लॉकबस्टर- गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न...। और अब हम अपने चौथो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं... सिंघम अगेन। 16 साल का लंबा जुड़ाव। कुछ भी नही बदला, बेबो अभी भी वैसी ही हैं, सरल, प्यारी और मेहनती।'
TRENDING NOW
View this post on Instagram
करीना कपूर की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पिछली बार फिल्म जाने जान में नजर आई थीं। अब करीना कपूर फिल्म 'सिंघम 3' के अलावा 'द क्रू', 'वीरे द वेडिंग 2', 'द बकिंघम मर्डर्स' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगी। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates