'सिंगल हूं'- शादी के लिए लड़की तलाशने निकले Arjun Kapoor, टूटा Malaika Arora का सपना

Arjun Kapoor react on his wedding: अर्जुन कपूर जल्द ही अजय देवगन की फिल्म संघम अगेन में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह जैसे सितारे काम कर रहे हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: October 29, 2024 7:33 AM IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बर्थडे के बाद एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में अर्जुन कपूर बिना नाम लिए मलाइका इरोड़ा को हिम्मत रखने की बात कहते नजर आए थे. इसी बीच अर्जुन कपूर एक और बयान देकर सनसनी मचा दी है. अर्जुन कपूर ने दावा किया है कि वो अब शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अर्जुन कपूर इस समय अपनी आगामी फिल्म सिंघम रिटर्न के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. ऐसे में अर्जुन कपूर अपनी टीम के साथ दीपोत्सव मनाने पहुंचे थे. इस दीपोत्सव का आयोजन राज ठाकरे ने किया था.

इस इवेंट में लड़कियां जोर जोर से चिल्लाकर अर्जुन कपूर का नाम लेती दिखीं. फैंस ने पूछा कि मलाइका कैसी है? इसके जवाब में अर्जुन कपूर अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात कर डाली. एक वीडियो में अर्जुन कपूर कह रहे हैं, मैं फिलहाल पूरी तरह से सिंगल हूं. मुझे हैंडसम ऐसे बताया जा रहा है जैसे कि मैं शादी करने वाला हूं. ऐसा कुछ भी नहीं है. मैं यहां बस एक बात ही बोलना चाहता हूं कि अक्षय, टाइगर और हम सबने मिलकर आपके लिए एक फिल्म बनाई है. मुझे उम्मीद है कि आपको हमारी ये फिल्म पसंद आएगी.

अर्जुन कपूर के इस बयान ने सोशल मीडिया को हिलकर रख दिया है. इस बयान के साथ ही ये बात पूरी तरह से साफ हो गई है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब साथ नहीं हैं. ब्रेकअप होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगातार ब्रेकअप को लेकर हिंट दे रहे थे. हालांकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ने ही खुलकर इस बारे में बात नहीं की. ऐसे में अर्जुन कपूर का ये बयान लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. बता दें दिवाली के मौके पर अर्जुन कपूर सिंघम अगेन के जरिए बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.