Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

लिव इन में रहते हुए मां बनी थीं स्मिता पाटिल, 15 दिन के बेटे को छोड़कर दुनिया को कह दिया था अलविदा

Smita Patil Love Affair With Raj Babbar: एक्ट्रेस स्मिता पाटिल ने अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। 80 के दशक में स्मिता शादीशुदा एक्टर राज बब्बर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं।

By: Pratibha Gaur  |  Published: October 17, 2022 10:44 AM IST

लिव इन में रहते हुए मां बनी थीं स्मिता पाटिल, 15 दिन के बेटे को छोड़कर दुनिया को कह दिया था अलविदा

Smita Patil Birth Anniversary: इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) अपनी गंभीर और संजिदा एक्टिंग के लिए काफी मशहूर थीं। स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1955 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। स्मिता का फिल्मी करियर भले ही 10 सालों का रहा हो, लेकिन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें इस छोटे से करियर में भी राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ-साथ कई तरह के अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाली स्मिता ने अपने करयिर में कई सुपरहिट फिल्में की थीं। स्मिता ने 'मंथन', 'भूमिका', 'आक्रोश', 'चक्र', 'चिदंबरम' और 'मिर्च मसाला' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया था और वह 70 के दशक में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं। स्मिता पर्दे पर जितने गंभीर किरदार निभाती थीं, असल जिंदगी में वह उतनी ही शरारती थीं। हालांकि केवल 31 साल की उम्र में ही स्मिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिससे फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को भी बड़ा झटका लगा था।

स्मिता पाटिल की लव स्टोरी

स्मिता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। स्मिता का एक्टर राज बब्बर का साथ नाम जुड़ा था। साल 1982 में फिल्म 'भीगी पलकें' की शूटिंग के दौरान स्मिता और राज की मुलाकात हुई थी, दोनों के बीच धीरे-धीरे गहरी दोस्ती हो गई, बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई थी। राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे, बावजूद इसके दोनों एक-दूसरे से सच्चा प्यार करने लगे थे।

राज बब्बर संग लिव इन में रहने लगी थीं स्मिता पाटिल

स्मिता और राज एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। यही कारण था कि शादीशुदा होने के बावजूद यह दोनों लिव इन में रहने लगे थे। हालांकि स्मिता के इस फैसले से उनके माता-पिता बिल्कुल भी खुश नहीं थे। स्मिता की मां का कहना था कि महिलाओं के हक के लिए लड़ने वाली स्मिता भला किसी दूसरी औरत का घर कैसे तोड़ सकती है?

15 दिन के बेटे को छोड़कर स्मिता ने दुनिया को कह दिया था अलविदा

लिव इन में रहने के दौरान स्मिता प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने बेटे प्रतीक को जन्म दिया। लेकिन प्रतीक के जन्म के 15 दिनों बाद ही स्मिता की इंफेक्शन से मौत हो गई थी और 31 साल की कम उम्र में ही स्मिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।