Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल वेडिंग कंट्रोवर्सी में नया मोड़! मैरी डी'कोस्टा को मिल रही धमकियां

Mandhana-Palash Muchhal wedding controversy: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की वेडिंग पोस्टपोन के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है, जहां मैरी डी कोस्टा को धमकियां मिल रहीं हैं, ये पूरा बवाल कथित चैट वायरल होने के बाद बढ़ा है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: November 27, 2025 10:36 PM IST

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल वेडिंग कंट्रोवर्सी में नया मोड़! मैरी डी'कोस्टा को मिल रही धमकियां

Mandhana-Palash Muchhal wedding controversy: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की वेडिंग पोस्टपोन होने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के रूमर्स उड़ रहे हैं. इसी बीच सुर्खियों में आईं मैरी डी कोस्टा जिन्हें पिछले 24 घंटों में ऑनलाइन धमकियों और बदसलूकी का सामना करना पड़ा. मैरी ने खुद बताया कि अननोन इंस्टाग्राम अकाउंट्स से उन्हें रे*प की धमकियां और अब्यूजिंग मैसेज मिल रहे हैं.

मैरी डी कोस्टा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इन धमकी भरे मैसेजों के कई स्क्रीनशॉट शेयर किए. उन्होंने लिखा कि ऐसी नफरत भरी बातों पर उनके पास 'शब्द नहीं' हैं. कुछ यूजर्स ने उन्हें हाई-प्रोफाइल वेडिंग में ड्रामा करने का आरोप लगाया, तो कुछ ने हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया. एक मैसेज में लिखा था कि 'पत्थरों से मारने का मन करता है' , जबकि दूसरे ने बेहद अभद्र गालियां दीं.

वायरल चैट का सच क्या है?

दरअसल, पिछले हफ्ते स्मृति-पलाश की शादी टलते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का तूफान उठ गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से शादी रोकी गई, लेकिन जल्द ही Reddit पर एक कथित चैट वायरल होनी शुरू हो गई, जिसने चर्चाओं का बाजर और गर्म कर दिया जिसमें मैरी और पलाश की बातचीत का दावा किया जाने लगा. यही स्क्रीनशॉट्स मैरी पर उंगलियां उठाने की वजह बना.

अब मैरी डी कोस्टा ने साफ कर दिया है कि ये चैट अप्रैल की हैं और वह जीवन में कभी भी पलाश से नहीं मिलीं. इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि बातचीत सिर्फ 29 अप्रैल से 30 मई 2025 के बीच हुई थी. वो भी सिर्फ एक महीने तक, 'मैं उनसे कभी नहीं मिली, ना ही शादी टलने की वजह मैं हूं.' उन्होंने लिखते हुए कहा कि लोग उन्हें किसी और लड़की से कन्फ्यूज कर रहे हैं.

इसके अलावा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह शादी की कोरियोग्राफर नहीं थीं और न ही उनका इस इवेंट से कोई प्रोफेशनल संबंध था. मैरी का कहना है कि उन्होंने जुलाई में ही पूरी चैट शेयर कर दी थी लेकिन उसे तब किसी ने गंभीरता से नहीं लिया.

शादी क्यों टली?

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को सांगली में होनी थी. जहां शादी से पहले के सारे फंक्शन हल्दी से लेकर संगीत तक के सब हो चुके थे, जिसमें इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम के ज्यादातर सभी खिलाड़ी भी शामिल हुई. लेकिन रविवार को स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसी दौरान पलाश भी तनाव और थकान के कारण अस्पताल में भर्ती हुए. इसके बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई.

अटकलें तब और बढ़ गईं जब स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से सगाई और प्री-वेडिंग से जुड़ा कंटेंट डिलीट कर दिया. टीममेट्स ने भी अपने पोस्ट हटा दिए. इस बीच पलाश की कजिन नीति टाक ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों के आधार पर कोई फैसला न निकालें और दोनों परिवारों को शांति से इस स्थिति को संभालने दें.