Also Read
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का इश्क भी काफी समय से चर्चा में हैं। कभी इनके प्यार के किस्से जितने मशहूर हुए थे आजकल इनकी तकरार के किस्से भी उतने ही फेमस हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही सलमान खान ने इन दोनों का मिलन कराया था, जिसके बाद लग रहा था कि सब कुछ ठीक हो गया है लेकिन हाल में फिर से इन दोनों के रिश्तों में दरार आने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि विराट कोहली, अदाकारा अनुष्का शर्मा को लेकर काफी पजेसिव हो रहे हैं जिसकी वजह से अनुष्का शर्मा ने विराट से अलग होने का मन बना लिया है। लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि अनुष्का शर्मा ने इस वजह से विराट से दूर जाने का फैसला नहीं किया है। असल में इसकी वजह कुछ और ही है। [इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड की यह 5 हसीनाएं सलमान खान के साथ काम करने के लिए बेक़रार हैं]
इस बात का खुलासा फिल्म रिव्यूअर अनुपमा चोपड़ा ने किया है। अनुपमा ने बताया है कि एक बार जब उन्होंने अनुष्का से पूछा कि वो किसी फिल्म एक्टर को डेट क्यों नहीं करती हैं तो अनुष्का ने कहा था कि वो ऐसे किसी इंसान को डेट नहीं करना चाहती हैं जो उनसे भी ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचता हो। अनुष्का शर्मा का रिजन कुछ अटपटा ही क्यों न लेकिन अपने हिसाब से ठीक लगता है। अब ज़रा अनुष्का शर्मा के इस बयान को विराट के साथ आयीं दूरियों से जोड़ कर देखिए। क्या विराट से दूर होने की वजह विराट का ज्यादा फेमस होना और ज्यादा एड्स करना है? [इसे भी पढ़ें- SHOCKING!! सलमान खान का आने वाला शो बिग बॉस हो गया है 'बैन' !!]
खैर इसका जवाब तो खुद अनुष्का शर्मा ही आपको दे सकती हैं, हमारा काम तो आपको बताना था लेकिन हम कहना चाहेंगे कि अनुष्का वैसे इस बात पर आपको विराट से दूरियां नहीं बनानी चाहिए। इस बात पर तो आपको खुश होना चाहिए कि एक क्रिकेटर होने के बाबजूद भी विराट की फैन फॉलोइंग किसी फिल्मी सितारे वाली है। वैसे हम आपको बताना चाहेंगे कि आपकी भी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है।