Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बॉलीवुड के इस बाप-बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'तुम घटिया इंसान हो'

Somy Ali Socil Media Post: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली अक्सर अपने पोस्ट से लोगों का ध्यान खींचती हैं. अब उन्होंने बॉलीवुड के एक बाप-बेटे पर निशाना साधा है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: July 27, 2025 3:29 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) आए दिन कोई ना कोई बयान देकर चर्चा में बनी रहती हैं. वह कुछ ऐसा बोलती हैं कि हेडलाइन बन जाता है. अब सोमी अली ने बॉलीवुड के एक बाप-बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बात कही है. हालांकि, सोमी अली ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है. उनके लिए ये नहीं बात नहीं है क्योंकि वह अक्सर बॉलीवुड से जुड़े लोगों को टारगेट करती रहती हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा था और किस पर निशाना साधा था.

सोमी अली ने पोस्ट में लिखी ये बात

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार आदित्य पंचोली और उनके एक्टर बेटे सूरज पंचोली पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. सोमी अली ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आदित्य पंचोली तुम महिलाओं के साथ धोखा करते हो. उन्हें मारते हो और तुम्हारा बेटा जिया खान की मौत का जिम्मेदार है. तुम कचरा हो. तुम खुद के साथ कैसे जीतो हो? सूरज को भी वही पुराने हथकंडे सिखा रहे हो? तुम एक घटिया इंसान हो.' सोमी अली की ये सोशल मीडिया लोगों के चर्चा का विषय बन गई. हालांकि, सोमी अली ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.

तनुश्री दत्ता के बयान बर सोमी अली का रिएक्शन

बताते चलें कि सोमी अली ने तनुश्री दत्ता के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने खुद को परेशान होने का आरोप लगाया था. तनुश्री दत्ता के वीडियो वायरल होने के बाद सोमी अली ने उनकी बातों पर भरोसा किया है. सोमी अली खान का कहना है कि उन्होंने खुद ऐसे अनुभव किए हैं इसलिए वह तनुश्री की तकलीफ को समझ सकती हैं. गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर रहा कहा था कि उन्हें उनके घर में परेशान किया जा रहा है और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है. एक्ट्रेस ने लोगों से मदद करने की रिक्वेस्ट की थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.