Son of Sardaar 2: 'रेड 2' (Raid 2) की जबरदस्त सफलता के बाद एक बार फिर अपनी अपकमिंग मूवी 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) को लेकर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) सुर्खियों में बने हुए हैं. यह फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वेल है, जिसमें अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.हालांकि, इस बार फिर में कई बदलाव कए गए है, जिसमें एक चेंज संजय दत्त (Sanjay Dutt) के रोल को लेकर भी है. इस बार संजू बाबा की जगह भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) नजर आएंगे, जो फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि संजय दत्त का यह रोल रवि किशन को मिला कैसे? इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया है.
Ravi Kishan को कैसे मिला संजय दत्त का रोल?
हाल ही में हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रवि किशन (Ravi Kishan) ने पहली बार इस फिल्म में अपने किरदार और संजय दत्त की जगह लेने को लेकर रिएक्ट किया. ट्रेलर लॉन्च के दौरान 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2 Trailer Launch) की पूरी टीम मौजूद थी. ऐसे में उन्होंने अपने किरदार को लेकर पहली बार सबसे सामने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'पहले यह रोल संजू बाबा को मिलना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. जब अजय सर ने मुझसे संपर्क किया, तो मैं सचमुच तनाव में था और चिंतित भी.'
पहली बार सरदार के किरदार पर क्या बोले रवि किशन?
रवि किशन (Ravi Kishan) ने आगे कहा कि, 'लेकिन उनका (अजय देवगन) का मुझपर यकीन यही एक बात थी कि मैं इसे करने के लिए तैयार हुआ. अजय सर ने मुझसे कहा कि, रवि तुम यह कर सकते हो. उन्होंने मुझे हिम्मत दी.' इस दौरान रवि किशन ने पहली बार सरदार के किरदार को निभाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि, 'आपने मुझे कई किरदारों में देखा होगा, लेकिन एक सरदार के रूप में, आप मुझे पहली बार देखेंगे. हमारे बिहार और उत्तर प्रदेश क्षेत्र में खासकर गोरखपुर में, जो मेरा निर्वाचन क्षेत्र है, सरदारों का एक बड़ा समुदाय है.'
View this post on Instagram
क्या है Son of Sardaar 2 की खास बात?
एक्टर ने आगे कहा कि, 'यहां 20 से 25 हजार से ज्यादा लोगों के साथ अनगिनत गुरुद्वारे हैं. यह समुदाय उत्साहित है और पूरा उत्तर प्रदेश अब मुझे एक सरदार के रूप में देखेगा.' बता दें कि 'सन ऑफ सरदार 2' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में एक और खास बात है कि यह दिवंगत एक्टर मुकुल देव की आखिरी ऑनस्क्रीन फिल्म होगी. उन्होंने निधन से पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी. अजय देवगन की ये मूवी इसी महीने यानी 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों (Son of Sardaar 2 Release Date) में रिलीज होगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates