तनुश्री दत्ता के सामने आने के बाद बॉलीवुड में मीटू कैम्पेन अपने पूरे सबाब पर है। हर दिन कोई नया नाम इसमें जुड़ता जा रहा है। नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री के बेबाक खुलासों के बाद शुरू हुए इस मूवमेंट में अब तक कई चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। इन्ही में से एक कैलाश खेर पर एक महिला पत्रकार द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद अब सोना महापात्रा ने भी कैलाश खेर के उस दावे की हवा निकाल दी है, जिसमें वह खुद को 'संगीत का सिंपल बंदा' कहते हुए नजर आते हैं। मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कैलाश खेर की 'सिम्पलीसटी' का लगभग मखौल उड़ाते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोना के आरोप और महिला जर्नलिस्ट के आरोप में समानता भी नजर आ रही है। सोना ने उन सभी महिलाओं का भी समर्थन किया है, जिन्होंने #MeToo कैंपेन के तहत अपनी-अपनी कहानियां बताई हैं।
सोना महापात्रा गंभीर मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए मशहूर हैं। सोना ने एक ट्वीट में कहा कि जब वह एक बार कैलाश खेर के साथ एक कन्सर्ट की तैयार कर रही थी और इसी सिलसिले में उनसे मिलने मुंबई के पृथ्वी कैफे में गई तब सिंगर ने उनकी जांघ पर हाथ रखकर कहा- 'तुम बहुत सुंदर हो, यह काफी अच्छा है कि तुम्हें एक म्यूजिशियन ने पाया है न कि किसी एक्टर ने। बस इसी के बाद मैं तुरंत में वहां से निकल गई' बता दें कि सोना महापात्रा म्यूजीशियन राम संपत की वाइफ हैं। सोना ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कैलाश खेर की कारगुजारियों से वाकिफ करवाया है।
सोना ने अपने टीट में लिखा- 'इस शख्स की बेशर्मी की हद ये है कि ये खुद को सिंपल बताता है। संगीत के लिए खुद को समर्पित बताता है, और उपर से खुद को भूलने की बीमारी की बात तक कहता है। अगर इसने मेरा फायदा उठाने की कोशिश की है तो इसका मतलब इसके लिए तो ये आम बात है। मैं इन दो महिलाओं की ही नहीं बल्कि ये दावे के साथ कह सकती हूं कि कैलाश ने ऐसा और भी न जाने कितनी ही महिलाओं के साथ किया होगा।'
(1) I met Kailash for coffee in Prithvi Café to discuss a forthcoming concert where both our bands were playing & after the usual, a hand on my thigh with lines likes, your so beautiful, feel so good that a ‘musician got you’ (Ram) not an actor. I left not soon after. (1) https://t.co/Cfz8Hf4sdP
— SONA (@sonamohapatra) October 9, 2018
(2) That did not deter Kailash Kher though. On landing in Dhaka & on my way to the venue with the organisers, keeps calling me & when I don’t pick up, calls the organisers phone to get through to me & asks me to ‘skip’ the soundcheck & join him in his room instead to ‘catch up’ https://t.co/beBehXBLup
— SONA (@sonamohapatra) October 9, 2018
3)The fact that Kailash had sung in my studios & for many projects in which I was the producer & knew me to be as strong as i am or that he had only recently taken a favour from my partner @RamSampathLive to create a personal track for him didn’t stop him. #TheHubris of such #men https://t.co/GLHvCsIPDR
— SONA (@sonamohapatra) October 9, 2018
How many women will you apologise to Kailash Kher??? Start now. Will take a lifetime. (4) ??? https://t.co/yZimwUshoE
— SONA (@sonamohapatra) October 9, 2018
The shamelessness of this man. To call himself ‘simple’, ‘devoted to music’ & even claiming amnesia. If this chap could dare try this stunt with me, it’s a disease that he has & I can vouch for not only these two women’s stories but hundreds more he would’ve have preyed on. ? https://t.co/UaBL2rfz2h
— SONA (@sonamohapatra) October 9, 2018
1)I am not anonymous & nor is 1 of the other women who did so.
2) I can only imagine the embarrassment & fear that many feel to put such matters in the public domain
3) This isn’t to say that anyone should get accused wrongly,multiple people corroborating a story always better https://t.co/1rKQZtmgu0— SONA (@sonamohapatra) October 10, 2018
बता दें कि हाल ही में एक फोटो जर्नलिस्ट ने भी कैलाश खेर के ऊपर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इसके बाद कैलाश ने माफी मांगते हुए मीडिया से कहा था कि वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं और कभी भी इस तरह की हरकत करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। अब सोना महापात्रा के खुलकर कैलाश खेर की कारगुजारियों के बारे में लिखने के बाद सिंगर की क्या प्रतिक्रिया होती है, यह जरूर देखने वाली बात होने वाली है।