बॉलीवुड फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम ही बात करती हैं। फिर भी काफी लंबे वक्त से चर्चा है कि अदाकारा एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स का खंडन खुद अदाकारा कई बार कर चुकी हैं। बावजूद उनके और एक्टर जहीर इकबाल को जब भी साथ में स्पॉट किया जाता है। इनके कथित अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाने लगती हैं। ऐसा ही इस बार भी हुआ है। बीती रात अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ फिल्म निर्माता दिनेश विजान की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थी।
इस दौरान अदाकारा ने बेहद खूबसूरत ब्लैक कलर की वनपीस ड्रेस पहनी थी। जबकि साथ ही उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी पीछे-पीछे नजर आए। इस दौरान अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने कैमरे को देखते ही इसे इग्नोर करने की कोशिश की। जिसके बाद ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं। Also Read - Arjun Kapoor Birthday: मलाइका अरोड़ा से पहले इन हसीनाओं को दिल दे चुके है अर्जुन कपूर, देखें लिस्ट
बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ पहुंची थी रकुल प्रीत सिंह
सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ही नहीं, दिनेश विजान की बहन पूजा विजान की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में साउथ फिल्म अदाकारा रकुल प्रीत सिंह भी अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ पहुंची थी। Also Read - 'नेचुरल ब्यूटी' हैं बॉलीवुड की ये 9 हसीनाएं, सुंदर दिखने के लिए नहीं लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा
सलमान खान के करीबी हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करीबी हैं। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग के साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। जबकि अपने बचपन के दोस्त के बेटे जहीर इकबाल को खुद सलमान खान अपने प्रोडक्शन बैनर के तले बनी फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में लॉन्च किया है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को भी लंबे वक्त से जानते हैं। अब देखना होगा कि इनके कथित अफेयर की खबरें आने वाले वक्त में सच साबित होती हैं। या फिर ये स्टार कपल वाकई में 'सिर्फ दोस्त' हैं। Also Read - सोनाक्षी सिन्हा ने छोटी ड्रेस में शेयर कर दीं तस्वीरें, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।