सोनम वांगचुक के अनशन पर फूटा सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा
Sonakshi Sinha Reacts To Sonam Wangchuk's Hunger Strike: इंजीनियर, टीचर, एनवायरमेंटलिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोनम वांगचुक लद्दाख के पर्यावरण और संस्कृति को बचाने के लिए पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. इस पर अब तक तमाम लोगों के रिएक्शन आ चुके हैं. वहीं अक्सर ऐसे गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साध लेने वाला बॉलीवुड भी इस बार अपनी राय रख रहा है. इसी कड़ी में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इस सन्नाटे को तोड़ते हुए सोनम वांगचुक पर खुलकर बात की है. आमतौर पर विवादों से दूर रहने वाली सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, आज वो खुद को रोक नहीं पाईं. एक्ट्रेस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, 'हम सब जानते हैं कि सोनम वांगचुक कौन हैं, उन्होंने देश के लिए क्या-क्या किया है और उनकी क्या उपलब्धियां हैं.' सोनाक्षी ने अपनी बात को रखते हुए आगे कहा, 'वो पिछले 18 दिनों से अनशन पर बैठे हैं, उन्होंने कुछ खाया-पिया नहीं है. आखिर वो ये सब किसके लिए कर रहे हैं? वो उन बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, जिनका कल उन्हें बर्बादी की तरफ जाता दिख रहा है. वो उन बच्चों के लिए आवाज उठा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवा दी. वो एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो ठीक से काम नहीं कर रहा है.'
अपने वीडियो में सोनाक्षी इस बात से काफी परेशान दिखीं कि इस गंभीर मुद्दे पर हर तरफ चुप्पी क्यों है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, 'कोई सुन क्यों नहीं रहा? ऐसा लग रहा है जैसे किसी को कोई परवाह ही नहीं है. ना तो कोई इस पर बात कर रहा है, ना ही कोई बातचीत का रास्ता निकाल रहा है. कोई उनकी तरफ मुड़कर देखने को भी तैयार नहीं है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, 'मैं भी देश का भला चाहती हैं और मैं कोई 'एंटी-नेशनल' नहीं हूं, तो फिर इस मुद्दे पर चुप क्यों रहूं?'
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में कहा कि, वो सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk News) से अनशन तोड़ने के लिए नहीं कहेंगी, लेकिन उन्होंने सिस्टम से एक कड़ा सवाल पूछा, 'आखिर हम किस बात का इंतजार कर रहे हैं? क्या जब उस इंसान को कुछ हो जाएगा, तब हम जागेंगे? और अगर ऐसा हुआ, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जो कुछ भी हो रहा है, वो बिल्कुल गलत है.'
वहीं जैसे ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Video) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और वायरल हुआ वैसे ही फैंस एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधने लगे. एक्ट्रेस के इस बेबाक अंदाज और बिना डरे देश के एक जरूरी मुद्दे पर स्टैंड लेने के लिए फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…