सलमान खान ने सोनाक्षी को कर दिया माफ, फिल्म दबंग 3 का होंगी हिस्सा

एक पार्टी के दौरान अपना रज्जो से नाराज हो गये था दबंग सलमान खान

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 5, 2016 10:12 AM IST

हाल में आयीं खबरों के अनुसार सलमान खान, अपनी रज्जो से हो गये थे नाराज

हाल में आयीं खबरों के अनुसार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। एक पार्टी के दौरान सलमान खान अपनी दबंग को-स्टार से नाराज हो गये थे जिसके बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा उन्हें मनाने की कोशिस में जुटी हुईं थी। अब जाकर सोनाक्षी अपने इस काम नें सफल हो पायीं है और सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को माफ कर दिया है। ऐसा हम नहीं सोनाक्षी सिन्हा की दबंग 3 को लेकर कन्फर्मेशन कह रही है। [इसे भी पढ़ें- एसएसआर ने तोड़ डाला 'किंग' और 'खिलाड़ी' का रिकॉर्ड पर 'दबंग' को मात नहीं दे पाए..]

असल में सोनाक्षी सिन्हा ने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बात करते हुए इस बात को बताया कि वो सलमान खान की हिट सीरीज़ दबंग के तीसरे पार्ट का हिस्सा रहेंगी। पहले जब दोनों में अनबन हो गयी थी तब कहा जा रहा था कि सलमान कान सोनाक्षी को फिल्म में नहीं लेने वाले हैं। अगर सोनाक्षी सिन्हा की बात का भरोसा किया जाए तो वो दबंग में चुलबुल पांडे की रज्जो के रुप में दिखेंगी। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इस बात के साथ यब बात भी बताई कि हो सकता है कि इस बार उनका रोल छोटा हो लेकिन वो फिल्म में दिखेंगी। [इसे भी पढ़ें- राणा दग्गुबाती का 'बाहुबली 2' लुक जो भी देखेगा बस देखता ही रह जाएगा]

वैसे सोनाक्षी के रोल का छोटा होने का कारण यह भी हो सकता है कि इस पार्ट में चुलबुल के बीते हुए कल की कहानी को दिखाया जायेगा और फिल्म में रज्जो या सोनाक्षी की एंट्री फिल्म में बाद में हुई है। लेकिन इन सब सवालों के जवाब तो सोनाक्षी और सलमान खान की दबंग 3 ही दे पायेगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार रज्जो का किरदार कितना और कैसा होगा। वैसे सलमान खान बड़े दिल वाले हैं, वो अपने लोगों से ज्यादा दिनों तक नाराज़ नहीं रहते हैं। फिर सोनाक्षी सिन्हा का तो करियर ही सलमान खान ने लांच किया था, तो उनसे ज्यादा दिन नाराज़ रहने का तो सवाल ही नहीं होता।