सोनाक्षी सिन्हा इस समय सफलता के रथ पर सवार हैं। हाल में उनकी फिल्म अकीरा लोगों को पसंद आयी हैं और अब जॉन के साथ वो फिल्म फोर्स-2 में नज़र आने वाली हैं। कभी हीरो के पीछे खड़े रहने वाली सोनाक्षी अब हीरो के आगे आकर एक्शन करने लगी हैं। पिछली कुछ फिल्मों को उठाकर अगर देखा जाए तो सोनाक्षी सिन्हा बॉलावुड की एक्शन गर्ल बनती नज़र आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इस नए रुप में कहीं न कहीं उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा की छवि दिखाई देती है। लेकिन क्या आपको पता है सोनाक्षी सिन्हा को किस बॉलीवुड कलाकार में अपने पापा की छवि दिखाई देती है ? [इसे भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने खोल दी है अपने दिल की खिड़की, ऐसा है उनके सपनों का राजकुमार !!]
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। जब सोनाक्षी से पूछा गया कि अगर आज के किसी कलाकार को उनके पिता शत्रुघ्न साहब का किरदार अदा करना हो तो वो किस कलाकार को उस रोल के लिए सूट समझती हैं ? सोनाक्षी सिन्हा ने तुरंत ही जवाब दे दिया कि रणवीर सिंह के अंदर उनके पापा की छवि दिखती है। नई जनरेशन में वो ऐसे कलाकार है जो उनके पापा का रोल निभा सकते हैं। वैसे सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की दोस्ती भी किसी से छुपी नहीं है, दोनों ने साथ में विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म 'लुटेरा' भी की थी। [इसे भी पढ़ें- SHOCKING !! अमृता सिंह और करीना कपूर की लड़ाई की पूरी सच्चाई आयी सामने !!]

वैसे जिस तरह से रणवीर सिंह की डिमांड बॉलीवुड में बढ़ती जा रही है, उसे देखकर लगता है कि वो जल्द ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में अपनी जगह बना लेंगे और अब तो बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की पहली पसंद भी वो बन गये हैं। खैर आपको बता दें कि इस 10 अक्टूबर को रणवीर की आने वाली फिल्म बेफिकरे का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले से ही लोगों को भा गया है, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का ट्रेलर भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेगा।