Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

जहीर इकबाल के जन्मदिन पर सोनाक्षी सिन्हा ने लुटाया प्यार, पिता शत्रुघ्न सिन्हा संग शेयर की फोटोज, खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल का आज यानी 10 दिसंबर को जन्मदिन है. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने उन्हें बधाई दी है और सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 10, 2025 12:08 PM IST

जहीर इकबाल के जन्मदिन पर सोनाक्षी सिन्हा ने लुटाया प्यार, पिता शत्रुघ्न सिन्हा संग शेयर की फोटोज, खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपने पति और एक्टर जहीर इकबाल को उनके 37वें जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी है. 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अपनी शादी के बाद जहीर का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें न सिर्फ ये दोनों कपल नजर आ रहे हैं, बल्कि उनके पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने यह खूबसूरत तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. यह फोटो बेहद खास है, क्योंकि इसमें एक साथ सोनाक्षी सिन्हा उनके पति और सोनाक्षी के पिता नजर आ रहे हैं.

सोनाक्षी सिन्हा ने दी बधाई

इस तस्वीर में सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को प्यार से गले लगाए हुए हैं और अपने पति जहीर इकबाल की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं. शत्रुघ्न सिन्हा भी इस फोटो में बेहद खुश दिख रहे हैं. इस दिल को छू लेने वाली तस्वीर के साथ सोनाक्षी ने जहीर के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "इकलौते आदमी जो मायने रखता है." इसके बाद उन्होंने जहीर को जन्मदिन की बधाई देते हुए आगे लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो. बहुत लकी हैं कि आप पैदा हुए."

दोस्ती से शादी तक का सफर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की प्रेम कहानी दोस्ती से शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके रिलेशनशिप के बाद, 23 जून, 2024 को उन्होंने मुंबई में शादी कर ली, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. जहीर ने साल 2014 में एक को डायरेक्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया. इसके बाद वह फिल्म 'डबल एक्सएल' में भी नजर आए. वहीं सोनाक्षी की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जटाधारा में नजर आईं थीं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.