इस साल अप्रैल में आनन्द आहूजा संग 7 फेरे लेंगी सोनम कपूर ? पढ़िए पूरी खबर !!

अभी पढ़िए सोनम कपूर की शादी की सारी डिटेल्स !!

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: January 5, 2018 11:33 AM IST

साल 2017 के अंत में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी ने लोगों के बीच खूब चर्चायें बटोरीं थीं। इसके बाद कई ऐसे सेलेब्रिटी जोड़े हैं, जिनकी शादी को लेकर कयास लगना शुरु हो गए हैं। इसी सिलसिले में सोनम कपूर और आनन्द आहूजा का नाम भी जुड़ गया है। अगर मुंबई मिरर की एक खबर का हवाला दिया जाए तो यह दोनों सेलेब्रिटी इस साल अप्रैल में सात फेरे ले लेंगे। एक सोर्स ने मुंबई मिरर को यह जानकारी दी है कि, ‘सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनन्द आहूजा के साथ इस साल अप्रैल में शादी रचा लेंगी। इसके लिए दोनों के परिवार जोधपुर जायेंगे। सोनम और आनन्द की शादी के लिए लगभग 300 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है।’

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनन्द आहूजा के रिश्ते को लगभग 2 सालों से ज्यादा का वक्त हो गया है। हालांकि कुछ समय पहले से ही इन दोनों ने लोगों के सामने खुलकर आना शुरु किया है। अगर आप इन दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जाकर देखेंगे तो ऐसे कई सबूत मिल जायेंगे, जो इनके प्यार का सबूत देते हैं। [इसे भी पढ़ें- सोनम कपूर की मां ने उनकी पसंद को दी हरी झंडी, साल के अंत तक हो सकती है सोनम और आन्नद की सगाई !!]

sonamkapoor with #anandahuja ?? Follow for more @bollywoodlife1461 @bollywoodlife1461 @bollywoodlife1461 @bollywoodlife1461 _______________________________________ ______________________________________ #priyankachopra#viratkohli#deepikapadukone#anushkasharma#katrinakaif#akshaykumar#shahidkappor#sharaddhakapoor#aliabhatt#jacquelinef#varundhawan#ranveersingh#salmankhan#hrithikroshan#parineetichopra#dishapatani#tigershorff#sonamkapoor#kapilsharma#sunnyleone#johnabraham#urvashirautela#nehakakkar#riteishdeshmukh#shahrukhkhan#aamirkhan#amitabhbachchan#bollywood

A post shared by bollywoodlife (@bollywoodlife1461) on

आखिरी बार सोनम कपूर ने शादी के बारे में बात करते हुए बताया था कि, ‘शादी की सबसे अच्छी बात यह होती है कि दो परिवारों के सदस्य और दोस्त एक साथ एक छत के नीचे आते हैं। मुझे शादी की तैयारियों से लेकर दुल्हन के श्रृंगार तक सब कुछ पसंद है। अगर मैं शादी के लिए अपने रोल-मॉडल की बात करुं तो वो मेरे माता-पिता हैं। मेरे लिए वो लोग हमेशा एक आइडियल कपल रहे हैं। हालांकि मेरे अनुसार शादी की रस्में उतनी महत्वपूर्ण नहीं है, जितनी महत्वपूर्ण एक सफल शादी है।’ [इसे भी पढ़ें- दो सालों से सोनम कपूर कर रही हैं इन्हें डेट]

जब सोनम कपूर से दुल्हन की परिभाषा देने को कहा गया तो उन्होंने बताया, ‘अगर एक महिला अपनी शादी की रस्मों को निभाते हुए खुश है तो वो सबसे बेहतरीन दुल्हन है। मेरे मुताबिक अगर आप ज़िंदगी की नई शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं तो आपसे बेहतरीन कोई नहीं हैं।’