Sonam Kapoor ने मदर्स डे से एक दिन पहले बताया छोटे बेटे का नाम, इस नाम का है ये मतलब

Sonam Kapoor Second Son Name: सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम अनाउंस कर दिया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में छोटे बेटे का नाम बताया है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 9, 2026 10:28 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 29 मार्च, 2026 को दूसरी बार मां बनी थीं. इसके बाद उनके तमाम चाहने वाले फैंस ने उन्हें खूब बधाइयां दी थी. अब सोनम कपूर ने मदर्स से एक दिन पहले अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर बेटे का नाम बताया है और इसके साथ ही इसका मतलब भी बताया है. सोनम कपूर की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के दूसरे बेटे का क्या नाम है. बताते चलें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी. इस कपल के बड़े बेटे वायु का जन्म 20 अगस्त, 2022 में हुआ था.

सोनम कपूर के छोटे बेटे का नाम है रुद्रलोक कपूर आहूजा

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 9 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है. पहली फोटो में सोनम कपूर की गोद में छोटा बेटा और आनंद आहूजा की गोद में बड़ा बेटा नजर आ रहा है. वहीं, दूसरी फोटो में सोनम कपूर की गोद में बड़ा बेटा और आनंद आहूजा की गोद में छोटा बेटा दिखाई दे रहा है. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में कैप्शन लिखा है, 'उस दिव्य शक्ति की भावना में, जिसनें एक बार फिर हमारे जीवन को बदल दिया है. एकादशी के पवित्र दिन, भगवान विष्णु की कृणा से जन्मा हमारा दूसरा बेटा, हमें एक संकेत, एक कर्मिक जुड़ाव, अपने भाई के साथ एक दिव्य जोड़ी और एक ऐसा आशीर्वाद लगता है, जिसका हम तहे दिल से सम्मान करते हैं. प्रेम और कृतज्ञता के साथ हम स्वागत करते हैं, रुद्रलोक कपूर आहूजा का.'

सोनम कपूर के दूसरे बेटे के नाम का है ये मतलब

सोनम कपूर ने आगे लिखा है, 'वेदों में रुद्र, जो रुद धातु से बना है, जिसका अर्थ है गर्जना करना, जो परम शक्तिशाली है. वह जो दुखों को जड़ से मिटाने वाले, तूफानों, सांस, उपचार, नवीनीकरण के पीछे की दिव्य शक्ति हैं. उनका गहरा जुड़ाव वायु से है जो सभी प्राणियों में प्रवाहित होने वाली प्राण शक्ति है. हमारे पहले बेटे का नाम भगवान विष्णु के नाम पर रखा गया है, जो जगत के पालनहार हैं. रुद्र के आगमन के साथ एक पवित्र निरतंरता उभरती है. सांस और शक्ति. संरक्षण और रूपांतरण. एक दूसरे को और अधिक सशक्त बनाता है.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.