हमने आपको थोड़ी देर पहले ही अपनी एक खबर में इस बात की जानकारी दी थी कि सोनम कपूर के होने वाले पति आनन्द आहूजा मुंबई पहुंच चुके हैं और जल्द ही अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर देंगे। खबर के साथ हमने आपको आनन्द की कुछ तस्वीरें भी दिखाई थीं, जो दोपहर को मुंबई एयरपोर्ट से ली गई थीं। इसके बाद अब हमारे हाथ आनन्द की कुछ और ताजा तस्वीरें लगी हैं। इन तस्वीरों में वो बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आनन्द मुंबई पहुंचते ही अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। जो खबर हमारे हाथ लगी है, उसके अनुसार सोनम और आनन्द साथ में एक क्लीनिक गए थे। अब वहां जाकर इन दोनों ने क्या किया, यह तो केवल यही दोनों जानते हैं। Also Read - जुग जुग जियो के मेकर्स पर पाकिस्तानी सिंगर ने लगाया गाने चुराने का आरोप, टी-सीरीज ने अब दिया ये जवाब
अगर तस्वीरों को ध्यान से देखें तो आनन्द उन्हीं कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जिनको पहनकर वो मुंबई में उतरे थे। इसका मतलब है कि वो सोनम से मिलते ही इस क्लीनिक की ओर निकल पड़े थे। हालांकि सोनम कपूर एक खूबसूरत साड़ी में दिख रही हैं, जो उनके ऊपर खूब फब रही है। सोनम को देखकर ऐसा लग रहा है कि शादी से 4 दिन पहले वो अपने सपनों को जी रही हैं। बता दें कि शादी से पहले ही सोनम कपूर को बधाई भरे संदेश और खूब मंहगे गिफ्ट मिलना शुरू हो गए हैं। Also Read - 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर आउट, कॉमेडी और प्यार से भरपूर है ये फिल्म
Also Read - 'Jug Jugg Jeeyo' की कहानी चुराने पर ट्विटर यूजर ने लगाईं Karan Johar की क्लास, कहा 'इस तरह चोरी-चकारी करना...'


हालांकि उन्हें सबसे बड़ा गिफ्ट उनकी शादी वाले दिन ही मिलेगा। असल में उस दिन सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर उनके लिए एक खास डांस परफॉर्मेंस देंगे, जिसमें सोनम की मम्मी भी अनिल कपूर का पूरा साथ देंगी। बताया जा रहा है कि फराह खान ने खुद अनिल कपूर का यह डांस परफॉर्मेंस तैयार कराया है।
बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।