'द जोया फैक्टर' का पोस्टर हुआ रिलीज, सोनम कपूर की ये फिल्म इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: May 23, 2019 10:25 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली है। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर काफी दिनों से सुर्खियों में बनी है। मेकर्स ने अब इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। इससे पहले हम आपको बता दें, काफी समय पहले मेकर्स ने इसका पोस्टर रिलीज किया था। इसके बाद अब इस फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज हुई है। जारी पोस्टर में सोमन कपूर के साथ दलकीर सलमान नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने घोषणा की है कि ये फिल्म इस साल 20 सितंबर में रिलीज करेंगे।

कांस 2019: एक बार फिर अपने अंदाज से सोनम कपूर ने बटोरी लाइमलाइट, रॉयल क्वीन की तरह मारी एंट्री

मालूम हो की ये पहली बार होगा जब बड़े पर्दे पर सोनम कपूर और दलकीर सलमान रोमांस करते नजर आएंगे। बात अगर जारी पोस्टर की करें तो, इस पोस्टर में आप देख सकते हो कि सोनम और दलकीर एक दूसरे की आखों में देख रहे हैं। साथ ही इन दोनों ने डेनिम शर्ट पहन रखी है। इसके अवाला ये दोनों भी स्टेडियम में खडे़ नजर आ रहे हैं। फिल्म 'द जोया फैक्टर' को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में एक्टर संजय कपूर भी हैं। फिल्म में सोमन का किरदार एडवर्टाइज़िंग एजेंसी की एक्जीक्यूटिव का होगा तो वहीँ दलकेर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में दिखाई देंगे। आपको बता दें, मेकर्स ने 'द जोया फैक्टर' को पहले 14 जून, 2019 को रिलीज करने के फैसला किया था लेकिन वो उस दिन रिलीज नहीं हुई।

मुंबई में हुए इवेंट में सोनम कपूर ने की पति की जमकर तारीफ, कहा- ‘समझौता नहीं करना चाहिए...’


मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड कप होने के कारण मेकर्स ने रिलीज डेट आगे कर दी थी। इसके बाद कहा था कि फिल्म को सितंबर में रिलीज किया जाएगा लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गयी है। मिली जानकरी के अनुसार, जुलाई के आखिर तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...