'वीरे दी वेडिंग' की खातिर करीना और सोनम कपूर को करनी पड़ी अपनी फीस कम

मैं और मेरी बहन रिया, करीना के साथ मिलकर 'वीरे ऐ दी वेडिंग' जैसी वुमन ओरिएंटेड फिल्म ज़रूर बना रहें हैं लेकिन हम ह इस फिल्म के लिए इतने कम पैसे मिल रहे हैं जो सोच के बाहर हैं

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: October 5, 2016 10:41 AM IST

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की मुश्किलें और भी बढती जा रही हैं। पहले इस फिल्म की शूटिंग देर से शुरू होना और अब इस फिल्म की दो कलाकारों को अपनी फीस में कटोती करनी पड़ी है। सोनम कपूर की माने तो उनकी बहन की फिल्म ' वीरे दी वेडिंग' के लिए उन्हें और करीना कपूर खानको औरो के तुलना में काफी कम फीस मिली हैं, जो इस बात को दर्शाता हैं की आज भी हीरोइनो को हीरोज के मुकाबले कम पैसे मिलते हैं।एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा कि वो इंडस्ट्री में पैसे कमाने नहीं आई हैं लेकिन अगर उन्हें इसके पैसे मिलते हैं तो क्या बात हैं। सोनम कहती हैं "मैं और मेरी बहन रिया, करीना के साथ मिलकर 'वीरे ऐ दी वेडिंग' जैसी वुमन ओरिएंटेड फिल्म ज़रूर बना रहें हैं लेकिन हम ह इस फिल्म के लिए इतने कम पैसे मिल रहे हैं जो सोच के बाहर हैं । करीना, रिया और मुझे अपनी फीस में कटोती करनी पड़ी हैं। ये काफी दुःख की बात हैं और मुझे काफी बुरा भी लगा रहा हैं।[इसे भी पढ़ें : OMG! क्या करीना कपूर ने सैफ को किया था दो बार रिजेक्ट?]

सोनम कहती हैं "अगर मैं और करीना मिलकर बॉलीवुड में 'वीरे दी वेडिंग' जैसी वुमन ओरिएंटेड फ़िल्में करते हैं हैं तो हम हे इंडस्ट्री के हीरोज के मुकाबले कम फीस क्यों मिलती हैं? " सोनम ने फिर वरुण धवन और जॉन अब्राहम पर निशाना साधा और कहा कि फिल्म 'ढिशूम' के लिए जितना पैसा आसानी से मिल गया होगा। उतनी आसानी से उन्हें और करीना को नहीं मिला। इतना ही नहीं उनसे ज्यादा हमारी फैन फोल्लोविंग होगी लेकिन फिर भी हमे वो बजट नहीं मिला। औरत और मर्द के बीच का ये भेदभाव बेहद डिस्गस्टिंग लगता है। इतना ही नहीं सोनम ने कहा की अगर उन्हें ऐंजलीना जोली की तरह 'सॉल्ट' जैसी फिल्म बनानी हो तो कोई भी 60 करोड़ नहीं देगा । इस तरह के भेद भाव को हम हे पूरी तरह से मिटाना होगा।[

फिलहाल इस महीने से 'वीरे दी वेडिंग' शुरू होने के चांसेस हैं । फिल्म तीन महिलाओ के इर्द गिर्द घुमती हैं।