Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Sonam Kapoor की गोदभराई की सबसे प्यारी झलकियां आई सामने, लेमन ग्रीन लहंगे में 'मॉम-टू-बी' ने लूट ली महफिल; देखें PHOTOS

Sonam Kapoor इन दिनों अपने बेबी शॉवर की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं. रविवार शाम एक्ट्रेस की गोदभराई की गई थी, जिसकी कुछ अनदेखी झलक अब सामने आई है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: February 9, 2026 2:08 PM IST

Sonam Kapoor की गोदभराई की सबसे प्यारी झलकियां आई सामने, लेमन ग्रीन लहंगे में 'मॉम-टू-बी' ने लूट ली महफिल; देखें PHOTOS

Sonam Kapoor Baby Shower Inside Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर जल्द ही दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है. स्प्रिंग (वसंत) 2026 में एक्ट्रेस की डिलीवरी होगी. ऐसे में इससे पहले 8 फरवरी 2026, रविवार को एक्ट्रेस की गोदभराई सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. वहीं अब एक्ट्रेस के बेबी शॉवर की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें सोनम कपूर (Sonam Kapoor Baby Shower Photos) का लुक देखते ही बन रहा है.

ट्रेडिशनल लुक में लूट ली महफिल

बेबी शॉवर सेरेमनी में सोनम कपूर (Sonam Kapoor Photo) ने लेमन ग्रीन लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी किया था. कानों में बड़े-बड़े झुमकों और खूबसूरत नेकलेस और बैक बन के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी और बड़ी ही खूबसूरती से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. इस दौरान सोनम अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और सितारों के साथ पोज देती नजर आईं.

अनुपम खेर ने यूं लुटाया प्यार

सोनम कपूर (Sonam Kapoor News) की गोदभाई रस्म में कई सितारे मां और होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी में पहुंचे थे, जिसमें अनुपम खेर से लेकर भूमि पेडनेकर तक कई नाम शामिल हैं. अनुपम खेर ने सोनम कपूर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'प्यारी सोनम तुम्हें गोदभराई की शुभकामनाएं. खूब प्यार और आशीर्वाद.' इन पिक्चर्स में एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल लुक ने पूरी महफिल लूट ली.

पत्नि के साथ खड़े रहे आनंद आहूजा

इन फोटोज में एक्ट्रेस के साथ उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) भी नजर आ रहे हैं. आनंद ने एक सिंपल व्हाइट कुर्ता और पजामा पहना था. वो पूरी सेरेमनी में अपनी पत्नी के साथ खड़े रहे और उनका ध्यान रखते दिखाई दिए. सोनम कपूर की गोदभराई रस्म में उनके पिता अनिल कपूर, कजिन अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर समेत इंडस्ट्री की तमाम सितारें पहुंचे थे, जिन्होंने बाद में अपने हैंडल पर होने वाली मां की तस्वीरें पोस्ट की और उन्होंने होने वाली मां और बच्चे को आशीर्वाद के साथ बेस्ट विशेज दी.

कब हुई थी सोनम कपूर की शादी?

आपको बता दें कि, सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने साल 2018 में 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी. शादी के 4 साल बाद अगस्त 2022 में दोनों ने अपने पहले बच्चे बेटे वायु का स्वागत किया था. वहीं अब करीब तीन साल बाद कपल अब अपने दूसरे बच्चे के वेलकम के लिए तैयार है.